विजयदशमी पर राष्ट्रपति मुर्मु का संदेश, विकसित भारत के लिए एकजुट हों देशवासी, जानें इस दशहरा में कहां जा सकते हैं PM मोदी


होमताजा खबरदेश

विजयदशमी पर राष्ट्रपति मुर्मु का संदेश, विकसित भारत के लिए एकजुट हों देशवासी

Last Updated:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विजयदशमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. अपने संदेश में उन्होंने भगवान श्रीराम की आदर्शों को याद करते हुए एक समावेशी समाज और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया है. यह पर्व अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी मंगलवार को पूर्वी दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में आयोजित दशहरा समारोह में शामिल होने की संभावना है. प्रशासन ने सुरक्षा और तैयारियों को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं.

Top Deals Inside

विजयदशमी पर राष्ट्रपति मुर्मु का संदेश, विकसित भारत के लिए एकजुट हों देशवासीZoom

विजयदशमी में राष्‍ट्रपति मुर्मू ने विकस‍ित भारत के लिए एकजुट होने का संदेश दिया है. वहीं, पीएम मोदी इस बार पूर्वी दिल्‍ली में आयोजित होने वाले दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं. (फाइल फोटो | सोर्स: PTI)

नई दिल्ली. विजयदशमी के त्योहार से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने लोगों से बुराई पर अच्छाई की जीत के इस पर्व पर एकजुट होकर समावेशी समाज और विकसित भारत बनाने का संकल्प लेने की अपील की है. उन्होंने कहा कि विजयदशमी का त्योहार भारतीय संस्कृति में खास महत्व रखता है. यह त्योहार भगवान श्रीराम की रावण पर जीत की याद दिलाता है. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पूर्वी दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं. इसे लेकर तैयारियां की जा रही हैं.

राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि भगवान श्रीराम को धर्म और नैतिक आचरण के प्रतीक के रूप में पूजा जाता है. विजयदशमी का पर्व अधर्म और अन्याय पर धर्म और न्याय की जीत का संदेश देता है. यह त्योहार हमें याद दिलाता है कि जीवन में सच्चाई, नैतिकता और अपने कर्तव्यों का पालन करना कितना जरूरी है. उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति नैतिकता और कर्तव्य के आदर्शों पर टिकी है. ऐसे में विजयदशमी के मौके पर सभी लोगों को अपनी सांस्कृतिक परंपराओं के अच्छे आदर्शों को बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए. साथ ही, समाज में हर व्यक्ति को साथ लेकर चलने और देश के विकास में योगदान देने की कोशिश करनी चाहिए. राष्ट्रपति ने इस पवित्र अवसर पर सभी नागरिकों के अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और खुशहाली की कामना भी की है.

आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पूर्वी दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में आयोजित दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं. सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां की जा रही हैं. उल्‍लेखनीय है कि दिल्ली में भी कई जगहों पर रामलीला और रावण दहन के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. प्रधानमंत्री मोदी पहले भी दिल्ली के कई बड़े दशहरा समारोहों में शामिल होते रहे हैं. 2024 में उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ लाल किले के पास परेड ग्राउंड में आयोजित रामलीला कार्यक्रम में हिस्सा लिया था. यह आयोजन श्री धार्मिक लीला समिति ने किया था. इससे पहले 2023 और 2019 में प्रधानमंत्री द्वारका के सेक्टर-10 में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए थे. हालांकि, पिछले साल भारी बारिश के कारण पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज में होने वाले दशहरा समारोह में उनका दौरा रद्द कर दिया गया था.



Source link