mirzapur to delhi bus | mirzapur to delhi bus time

mirzapur to delhi bus | mirzapur to delhi bus time


Last Updated:

Mirzapur to Delhi UP Roadways Bus: पूर्वांचल की जनता को अब दिल्ली जाने के लिए टिकट का झंझट नहीं पालना होगा. सरकार ने अब दिल्ली जाने के लिए यूपी रोडवेज बसों का संचालन शुरू कर दिया है. मिर्जापुर रोडवेज बस स्टैंड से यह बस आनंद विहार के लिए जाएगी. आइए इसके समय, किराए और स्टॉपेज के बारे में सबकुछ जाते हैं.

मिर्जापुर: अगर आप भी मिर्जापुर जिले से दिल्ली जाना चाहते हैं या दिल्ली से मिर्जापुर या आसपास के जिलों में जाना चाहते हैं और आपको टिकट नहीं मिल रहा, तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है. आप मिर्जापुर की एक बस सेवा का उपयोग कर सकते हैं. बस के माध्यम से आप दिल्ली पहुंच सकते हैं. यह बस सेवा प्रतिदिन संचालित हो रही है. शाम को बस पकड़ने के बाद अगले दिन सुबह 11:30 बजे दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल पर पहुंचकर आप अपने गंतव्य को जा सकते हैं. मिर्जापुर जिले से दिल्ली तक बस सेवा की मांग लंबे समय से चली आ रही थी. ऐसे में परिवहन विभाग की ओर से बस सेवा को मंजूरी देते हुए संचालन शुरू कर दिया गया है, जहां पर यात्री बस सेवा का लाभ उठा रहे हैं.

मिर्जापुर रोडवेज बस स्टैंड में बस 4:00 बजे लगती है, जहां 40 मिनट बाद यानि 4:40 पर बस दिल्ली के लिए निकलती है. दिल्ली के लिए निकलने वाली बस का पहला स्टॉप प्रयागराज होता है. प्रयागराज के बाद खागा, फतेहपुर से होते हुए बस एटा और अलीगढ़ से होकर दिल्ली पहुंचती है.

इतना है बस का किराया
दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल पर जाकर यह बस रूकती है. करीब 1525 किलोमीटर बस का संचालन होता है, जहां 1152 रुपए यात्री को देने पड़ते हैं. बस का संचालन प्रतिदिन होता है. दो बसें दिल्ली के लिए लगाई गई हैं. एक बस यहां से जाती है, जहां दूसरी बस दिल्ली से वापस मिर्जापुर के लिए आती है. अगले दिन वह बस वापस दिल्ली के लिए निकलती है. बस का संचालन शुरू होने के बाद आम लोगों को इसका विशेष लाभ मिल रहा है.

चलती है ये दो बसें
बस के परिचालक सुरेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि यह बस सेवा सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध है. ऐसे में जो भी यात्री दिल्ली जाना चाहते हैं, वह 4:40 तक रोडवेज बस स्टैंड से आकर बस को पकड़ लें, जहां अगले दिन 11:30 बजे आनंद विहार बस स्टैंड तक पहुंच सकते हैं. इसके साथ ही यात्रियों को फतेहपुर या फिर अलीगढ़ जाना है, वह भी इस बस सेवा का लाभ उठा सकते हैं. उन्होंने बताया कि बस के संचालक को लेकर दो-दो चालक और एक परिचालक की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि अलग-अलग शिफ्ट में दोनों अपनी सेवाएं दे सकें. बस संख्या 2237 और 2238 का संचालन दिल्ली के लिए किया गया है.



Source link