Last Updated:
साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं. प्रेग्नेंसी के इस खूबसूरत दौर के बीच वह जल्द ही तमिल कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल’ को होस्ट करती नजर आएंगी. बचपन की यादों और मां के साथ शो देखने के अपने पुराने दिनों को याद करते हुए एक्ट्रेस ने इस नए सफर को लेकर अपनी बेहद खास एक्साइटमेंट जाहिर की है, जिसे लेकर फैंस के बीच भी जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है.
छोटे पर्दे पर सामंथा रुथ प्रभु की वापसी. (फोटो: Instagram@samantharuthprabhuoff)
नई दिल्ली. साउथ सिनेमा की मशहूर अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं. अब खबर है कि वह तमिल कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल’ के जरिए छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं. इस शो को होस्ट करने को लेकर सामंथा बहुत उत्साहित हैं. उन्होंने खुलासा किया कि वह बचपन में अपनी मां के साथ इस लोकप्रिय शो को बड़े चाव से देखा करती थीं और हमेशा से इसका हिस्सा बनना चाहती थीं.
सामंथा रुथ प्रभु ने बताया, ‘शो का हिस्सा होना वाकई में मेरे लिए खास है, क्योंकि जब मैं छोटी थी, तो ‘मास्टरशेफ’ हमारे परिवार के लिए फैमिली शो हुआ करता था. मैं और मॉम हमेशा साथ में ‘मास्टरशेफ’ देखते थे और वही हमारा बॉन्डिंग टाइम होता था. कई सालों बाद ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल’ में सेलिब्रिटी जज बनना कुछ ऐसा है, जो मैंने कभी सोचा भी नहीं था. मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा. इसलिए यह मेरे लिए बेहद खास है.’
‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ का हिस्सा बनना चाहती थीं सामंधा रुथ प्रभु
उन्होंने आगे कहा, ‘मैं हमेशा से ऐसे शो का हिस्सा बनना चाहती थी, जो टीवी पर पूरे परिवार के साथ देखा जा सके और यह मेरे लिए बिल्कुल परफेक्ट शो है. इसका हिस्सा बनकर मैं बेहद खुश हूं.’कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल’ में अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु होस्ट और शो रनर के रूप में लीड कर रही हैं. उनके साथ इस शो में आरजे विजय भी होस्ट के तौर पर नजर आएंगे. शो में खाने का जायका परखने और फैसला करने के लिए शेफ वेंकटेश भट, शेफ शशि चेलिया और शेफ श्रेया अडका जजों के तौर पर होंगे.
‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में कंटेस्टेंट्स की लिस्ट
कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में अभि, बालाजी मुरुगादॉस, धीना, जननी अशोक, मारिया जूलियाना, माथिचियम बाला, रवि मारिया, रेशमी मेनन, आरजे दीपक, शियारा, सिद्धार्थ और विनोथिनी शामिल हैं. ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल’ शो का निर्माण ‘बनिजय एशिया’ ने किया है. इसका प्रीमियर सोमवार को रात 8 बजे सोनी विझा और सोनी लिव पर होगा.