न वोट की चाह, न कुर्सी की भूख: ‘लाल HIT जनता पार्टी’ ने बताया अपना एजेंडा, CJP की राजनीति का उतरेगा नशा?


होमताजा खबरदेश

न वोट की चाह, न कुर्सी की भूख: ‘लाल HIT जनता पार्टी’ ने बताया अपना असली एजेंडा

Last Updated:

Lal HIT Janta Party: CJP की आक्रामक राजनीति की ‘सफाई’ करने के इरादे से मैदान में उतरी ‘लाल HIT जनता पार्टी’ ने साफ कर दिया है कि उसका मकसद सत्ता या चुनाव नहीं, बल्कि लोकतंत्र के नाम पर अराजकता फैलाने वालों को आईना दिखाना है. अयान भटनागर ने दो टूक कहा कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि जनसमूहों के बीच जाकर देश को कमजोर करने वाले इन तथाकथित ‘कॉकरोचों’ के तर्कों की हवा निकालेंगे.

Top Deals Inside

न वोट की चाह, न कुर्सी की भूख: 'लाल HIT जनता पार्टी' ने बताया अपना असली एजेंडाZoom

सीजेपी के खिलाफ ‘लाल हित जनता पार्टी’ ने मोर्चा खोल दिया है. (पीटीआई)

Lal HIT Janta Party: इसी साल जुलाई में NEET-UG 2026 की धांधली के खिलाफ चले ऐतिहासिक छात्र आंदोलन के बाद देश के सियासी अखाड़े में जो अनोखा नाम उभरा था, वह था – कॉकरोच जनता पार्टी (CJP). इस छात्र-नेतृत्व वाले दल के तीखे प्रदर्शनों के दबाव में ही तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को कुर्सी छोड़नी पड़ी थी. मौजूदा दौर में CJP ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ (SIR) के खिलाफ मोर्चा संभाले हुए है. सीजेपी बनने के करीब एक महीने बाद ही इस सियासी ड्रामे में एक नया मोड़ आ गया. क्योंकि CJP की राजनीति पर तंज कसने और उसका चुनावी ‘स्प्रे’ करने के इरादे से मैदान में कूद पड़ी है – ‘लाल HIT जनता पार्टी’.

IANS से ​​बात करते हुए, ‘लाल हित जनता पार्टी’ के संयोजक अयान भटनागर ने कहा कि इस संगठन का चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है. भटनागर ने कहा, “जैसा कि हम पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं, ‘लाल हित जनता पार्टी’ का गठन चुनाव लड़ने के लिए नहीं किया गया था. हम CJP और उसके विरोध-प्रदर्शनों के खिलाफ हैं. हम उन ‘कॉकरोचों’ का विरोध करते हैं जो देश के लोकतंत्र को कमजोर करना चाहते हैं और देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं. हम अलग-अलग समूहों में, छोटे और बड़े स्तर पर इकट्ठा होंगे, अपने विचार और तर्क रखेंगे, और अपना संदेश आगे बढ़ाएंगे.”



Source link