MP CG News in Hindi: अगर आप मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो दोनों राज्यों की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट्स मिलेंगे. इसके अलावा आपको राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और अन्य काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में क्या-क्या है खास. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें…
भोपाल में रॉन्ग साइड घुसने को लेकर विवाद, मारा चाकू
भोपाल में मोती मस्जिद चौराहे पर रॉन्ग साइड घुसने को लेकर विवाद हो गया. कहासुनी इस कदर बढ़ी कि एक व्यक्ति को चाकू मार दिया. तीन आरोपियों ने एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तलैया थाना क्षेत्र का यह मामला है. सूचना के बाद पुलिस जांच में जुटी. फरार तीनों आरोपियों की तलाश जारी है.
मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बदलाव
मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बदलाव हुआ है. दो अंकों के प्रश्नों में आंतरिक विकल्प खत्म कर दिए गए हैं. अब कुछ प्रश्नों में अपने पसंद के अनुसार सवाल चुनने का विकल्प भी नहीं होगा. तीन और चार अंको के प्रश्नों में विकल्प की सुविधा होगी. 17 फरवरी 2027 से बोर्ड परीक्षा शुरू होनी है. एमपी में इस बार करीब 18 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा देंगे.
CM मोहन यादव की समीक्षा बैठक शुरू
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में उज्जैन प्रशासनिक संकुल भवन में सिंहस्थ कार्यों की समीक्षा बैठक शुरू हो गई है. सभी विधायक, सांसद और अधिकारी बैठक में शामिल हैं.
उज्जैन में दुर्गा पूजा में पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, बंगाली समाज ने किया जोरदार स्वागत
नवरात्रि के महाष्टमी और महानवमी पर्व पर आज उज्जैन के बंगाली समाज में दुर्गा पूजा काली पूजा के दिव्य दरबार में पहुंचे बंगाली समाज की महिलाओं और लोगों ने पुष्प वर्षा और शंखनाथ कर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया. सीएम ने मां दुर्गा और काली माता की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया. माता पूजन के बाद अब से कुछ देर में वह सीधे कलेक्टर कार्यालय जाएंगे, जहां सिंहस्थ महापर्व के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे.
पेड़ पर झूलता मिला युवक का शव
डिंडौरी के करौंदी गांव में एक युवक का शव पेड़ पर झूलता मिला. शहपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करौंदी की घटना है. युवक का शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया. मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी. युवक मंडला जिले में सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदस्थ था. वह छुट्टी पर अपने घर करौंदी आया हुआ था. युवक की मौत से परिजनों में मातम पसरा. मौत का कारण फिलहाल अज्ञात है. पुलिस जांच में जुटी.
बाबा बागेश्वर की रथयात्रा के अंतिम दिन दिखा 7 फिट लंबा सफेद अजगर
छतरपुर में बागेश्वर महाराज की सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के अंतिम दिन एक सफेद रंग का 7 फिट लंबा अजगर लोगों को देखने को मिला. स्थानीय लोगों ने सांप पकड़ने वाले को सूचना दी. अजगर का रेस्क्यू किया गया. अजगर पकड़ने वाले ने बताया कि यह अजगर काफी दुर्लभ है और मैंने पहली बार सफेद रंग का अजगर देखता है. अजगर के असामान्य सफेद रंग के कारण इसे अलबिनो अजगर बताया जा रहा है. इस रेस्क्यू के बाद क्षेत्र में इसकी चर्चा हो रही है. अलबिनो जीवों में मेलेनिन नामक रंगद्रव्य की कमी के कारण त्वचा का रंग सामान्य से काफी हल्का दिखाई दे सकता है. हालांकि अजगर के अलबिनो होने की आधिकारिक पुष्टि के लिए विशेषज्ञों की जांच आवश्यक है. वन्यजीवों का संरक्षण और सुरक्षित रेस्क्यू बेहद जरूरी है. ऐसे में लोगों से अपील है कि सांप या किसी अन्य वन्यजीव के दिखाई देने पर उसे पकड़ने या नुकसान पहुंचाने की कोशिश न करें बल्कि वन विभाग या प्रशिक्षित सर्प रेस्क्यू टीम को सूचना दें.
अंबिकापुर में नशे में धुत मिले एएसआई और आरक्षक, लावारिस हालत में मिली INSAS राइफल
अंबिकापुर में प्रतीक्षा बस स्टैंड के पास एएसआई और आरक्षक नशे में धुत मिले. INSAS राइफल लावारिस हालत में पड़ी मिली. पुलिस ने हथियार कब्जे में लिया. दोनों पुलिसकर्मी दुर्ग जिले में पदस्थ हैं. कैदी को जेल शिफ्ट करने अंबिकापुर आए थे. कैदी को छोड़ने के बाद शराब पीने का आरोप है. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सरकारी हथियार लावारिस मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने संज्ञान लिया. जांच जारी है.
स्कूल बस और बोलेरो की जोरदार टक्कर, 9 यात्री घायल
रीवा में स्कूल बस और बोलेरो की जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में बोलेरो सवार 9 यात्री गंभीर घायल रूप से घायल हो गए. मैहर से मां शारदा के दर्शन कर लौटते वक्त बोलेरो सवार दर्शनार्थी हादसे का शिकार हो गए. वे सीधी से मैहर गए थे. सभी घायल सीधी जिले के तेदुआ गांव के निवासी हैं. उन्हें संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चोरहटा थाना क्षेत्र के खड्डा टोल प्लाजा के पास यह हादसा हुआ. वहीं बस शहर से ग्रामीण क्षेत्र में स्कूली बच्चों को लेने जा रही थी.
मुरैना में नेशनल हाईवे पर पलटा सेब से भरा ट्रक
मुरैना में नेशनल हाईवे पर सेब से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रक ग्वालियर की तरफ जा रहा था. नूराबाद के पास हाईवे पर पलट गया. नूराबाद थाना इलाके में स्थित नेशनल हाईवे 44 की यह घटना है. हाईवे पर एक तरफ लंबा जाम लग गया. सूचना के बाद नूराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची. दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद को ट्रक हटाकर यातायात सुचारू हुआ.
शीतला माता मंदिर हादसा: मुख्यमंत्री मोहन यादव आज ग्वालियर दौरे पर
मुख्यमंत्री मोहन यादव आज ग्वालियर आ रहे हैं. वह दोपहर ढाई बजे ग्वालियर पहुंचेंगे. सीएम ग्वालियर में मृतकों के परिजनों से मुलाकात करेंगे. वह शाम 4:30 बजे ग्वालियर से भोपाल रवाना होंगे.
छत्तीसगढ़ में अर्बन चैलेंज फंड पर 21 अक्टूबर को क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन, CM विष्णुदेव साय करेंगे शुभारंभ
छत्तीसगढ़ में अर्बन चैलेंज फंड पर 21 अक्टूबर को क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन होगा. नवा रायपुर के निजी होटल में कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे. केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू और डिप्टी सीएम अरुण साव शामिल होंगे. नगरीय प्रशासन विभाग और हुडको के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन होगा. शहरी विकास, निवेश और अधोसंरचना पर मंथन होगा. शहरों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की रणनीति पर चर्चा होगी. नगरीय निकायों में निवेश आकर्षित करने पर फोकस रहेगा. कार्यशाला में नीति-निर्माता, विशेषज्ञ और वरिष्ठ अधिकारी विचार-विमर्श करेंगे.
22 अक्टूबर को रायपुर दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 अक्टूबर को रायपुर दौरे पर आएंगी. लोकभवन के आसपास की सड़कें दो दिन बंद रहेंगी. ट्रैफिक प्रतिबंध से 25000 से अधिक लोग प्रभावित हो सकते हैं. राष्ट्रपति की सुरक्षा में 2000 से ज्यादा जवान तैनात रहेंगे. प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की.
गरियाबंद में मिला नक्सलियों का डंप जखीरा
गरियाबंद में नक्सलियों का विस्फोटक डंप जखीरा बरामद किया गया है. CRPF और जिला पुलिसबल ने यह बरामदगी की है. मैनपुर थाना क्षेत्र के कुल्हाड़ीघाट, कठवा और गंवरमुड़ के जंगलों में अभियान चलाया गया था. ढाई किलो टिफिन आईईडी, चार किलो UBGL राउंड, 15 खाली खोखे और दैनिक सामग्री बरामद की गई है. क्षेत्र के नक्सल मुक्त होने के बाद नक्सलियों की डंप सामग्री लगातार बरामद हो रही है.
भोपाल नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन को हटाया, रामप्रकाश अहिरवार नए आयुक्त
भोपाल नगर निगम की कमिश्नर संस्कृति जैन को हटाया गया. संस्कृति जैन को वित्त विभाग भेजा गया है. उन्हें उप-सचिव बनाया गया है. रामप्रकाश अहिरवार को भोपाल निगम निगम का कमिश्नर बनाया गया है. वह जबलपुर के कमिश्नर थे. अग्रिम कुमार को जबलपुर निगम आयुक्त बनाया गया है.
बिलासपुर में अटल आवास में लगी भीषण आग, बच्चों और महिलाओं ने छत से लगाई छलांग
बिलासपुर में अटल आवास में भीषण आग लग गई. आगजनी में पांच बाइकें जलकर खाक हो गईं. सरकंडा थाना क्षेत्र के मुक्तिधाम के पास की यह घटना है. दहशत में बच्चों और महिलाओं ने छत से छलांग लगाकर जान बचाई. एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है. 75 से ज्यादा रहवासियों को रेस्क्यू किया गया. बड़ा हादसा टला.