Last Updated:
Ranchi BIT Mesra Topper Gave Placement Tips: बीआईटी मेशरा के छात्र सागर ने पिता के जन्मदिन पर गोल्ड मेडल पाकर सपना पूरा किया. उनका जिंदल स्टील में प्लेसमेंट हुआ है. सागर ने छात्रों को जरूरी सलाह दी, जिसकी मदद से वे अच्छा प्लेसमेंट पा सकते हैं. उन्होंने कहा पढ़ाई के अलावा इन बातों का भी ख्याल रखें.
रांची. रांची के बीआईटी मेशरा के प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग के गोल्ड मेडल छात्र सागर बताते हैं, मेरे पिताजी एक किसान हैं और उनका सपना था कि मैं इंजीनियर बनूं. आज उनके बर्थडे के दिन मैंने गोल्ड मेडल लाकर अपना सपना पूरा किया और साथ ही जिंदल स्टील प्लांट में मेरा प्लेसमेंट भी हुआ. साथ ही उन्होंने लोकल 18 के साथ साझा किया कि प्लेसमेंट के लिए बच्चों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. पढ़ाई के साथ ही इन चीजों पर फोकस करना भी जरूरी है.
इन चीजों का रखें ख्याल
सागर बताते हैं, सबसे जरूरी होता है आप अपने सीनियर से बात करें, जो कि आपसे दो-तीन साल पहले से यहां पर हैं. उनको कई सारी चीजें पता होती हैं. आपकी पर्सनालिटी कैसी होनी चाहिए, बात करने का तरीका कैसा होना चाहिए, किस चीज पर अधिक ध्यान देना है, तो उनसे बात करना काफी लाभदायक होता है इसलिए उनके साथ जहां तक हो सके एक अच्छा रिलेशन मेंटेन करिए.
स्किल्स भी बढ़ाते रहें
दूसरी चीज, आप सिर्फ अपनी पढ़ाई पर ही ध्यान मत दीजिए, पढ़ाई तो होती ही रहती है. साथ में जो समय के साथ नए-नए स्किल आते हैं, लगे हाथ उनको भी सीखते रहिए. दोनों चीजें साथ चलनी चाहिए. ऐसे में आपके पास अच्छे-अच्छे स्किल और अपने सब्जेक्ट में पकड़ दोनों होगी. तो प्लेसमेंट इंटरव्यू के लिए काफी कुछ आपके पास रहेगा, एक पर डिपेंड ना रहें.
जिस फील्ड में जाना है, उसकी पूरी जानकारी
सागर बताते हैं, क्योंकि मुझे इंडस्ट्रियल क्षेत्र में जाना था, तो वहां पर किस चीज की जरूरत होती है, यह कैसे काम करता है, कौन से स्किल अच्छे होंगे, मैंने इसकी सारी जानकारी रखी थी. तो जिस फील्ड में जाना है, उसकी सारी जानकारी आपके पास अप टू डेट होनी चाहिए कि वहां पर क्या हो रहा है. क्या चीज चल रही है, यह सारी चीजें इंटरव्यू में बहुत मायने रखती हैं.
इसके अलावा मैंने अपने प्रोजेक्ट में भी बहुत ध्यान दिया. इंडस्ट्रियल क्षेत्र था, तो वहां पर कुछ अलग और यूनिक प्रोडक्ट बनाया. सीनियर से बात करके और प्रोफेसर के सहयोग से. तो इस तरीके से आपको अच्छे प्रोजेक्ट व अच्छे स्किल के साथ प्रेजेंट करना होगा. तब निश्चित तौर पर आपको बढ़िया प्लेसमेंट भी मिलेगा.