Last Updated:
Tiger Shroff Firing:बीते रविवार, 18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला हुआ. तीन बाइकसवार लोगों ने एक्टर पर गोलियां बरसाईं और फरार हो गए. इस घटना से मुंबई और बॉलीवुड सितारों में दहशत फैल गई है. 2 साल पहले कुछ इसी तरह मुंबई की सड़कों पर सलमान खान के करीबी और राजनेता बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई थी. बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान ने टाइगर पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि उन्हें आज भी पिता के लिए इंसाफ का इंतजार है.
2 साल पहले मुंबई में बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई थी. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली. बीते रविवार 18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला हुआ. एक्टर अपनी गाड़ी में जा रहे थे कि तभी तीन बाइकसवारों ने उनपर गोलियों की बौछार कर दी. गोलियों बरसाने के बाद वो तीनों बाइकसवार मौके से फरार हो गए. टाइगर श्रॉफ पर हुए इस हमले से बॉलीवुड सितारे एक बार फिर दहशत में है. एक्टर पर इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली. 2 साल पहले बिश्नोई गैंग ने मुंबई की सड़कों पर सलमान खान के करीबी और पॉलिटिशियन बाबा सिद्दीकी को मौत के घाट उतारा था.
बाबा सिद्दीकी की मौत को 2 साल हो चुके हैं लेकिन उनके बेटे जीशान को आज भी इंसाफ का इंतजार है. गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बाबा सिद्दीकी पर 12 अक्टूबर 2024 को गोलियां बरसाई थीं. इस हमले में राजनेता की मौत हो गई थी. 2 साल बाद 18 अक्टूबर को एक बार फिर इस गैंग ने सलमान खान से नजदीकियों के चलते टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला किया.
सलमान खान के करीबी थे बाबा सिद्दीकी
इस हमले पर बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी ने अपनी नाराजगी और गुस्सा जाहिर किया है. वो कहते हैं कि अगर मुंबई में सेलेब्रिटी सुरक्षित नहीं है तो फिर आम लोग कैसे सुरक्षित रहेंगे. जीशान कहते हैं कि पिता की मौत के दो साल बाद भी उन्हें इंसाफ नहीं मिला और आज भी वो इंतजार में हैं.
बाबा सिद्दीकी के बेटे का छलका दर्द
#WATCH | Mumbai | Firing incident involving actor Tiger Shroff | NCP MLC Zeeshan Ziauddin Siddique says, “Whether it is the Bishnoi gang or any other—including Anmol Bishnoi—we have made every possible effort. My family and I have urged the US government to facilitate the return of Anmol Bishnoi to India. Despite this, the Mumbai Police have not even had the opportunity to interrogate him. As for Lawrence Bishnoi, I believe he is currently held in a jail in Gujarat. We strongly advocate for his interrogation as well. If there are claims that he was involved in my father’s murder, it is crucial to uncover who the mastermind was. If actors, politicians, and businessmen are not safe in Mumbai, how can the general public be?… I have received four threats in the last two months, yet my security has not been increased. Is the government waiting for Zeeshan Siddique to be shot before they consider enhancing security? This is deeply unfortunate, and I believe the government must take the strictest possible measures…”