वाराणसी में सुबह-सुबह बड़ा हादसा, चार लोगों की हुई मौत, स्कॉर्पियो को ट्रक ने मारी टक्कर

वाराणसी में सुबह-सुबह बड़ा हादसा, चार लोगों की हुई मौत, स्कॉर्पियो को ट्रक ने मारी टक्कर


Last Updated:

Varanasi Road Accident: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया. इस हादसे में मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हो गया.

Zoom

वाराणसी में दर्दनाक सड़क हादसा.

वाराणसीः उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रूपापुर ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो को ट्रक ने टक्कर मार दी. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. सभी विंध्याचल से दर्शन करके वाराणसी लौट रहे थे.

आधी स्कॉर्पियो हो गई गायब
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार सुबह 6 बजे प्रयागराज-वाराणसी हाईवे के ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो सवार 7 लोग कार खड़ी करके रेलिंग के पास खड़े थे. अचानक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी. कार से बाहर खड़े लोगों को कुचलते हुए निकल गया. टक्कर इतनी भीषण थी कि 15 फीट की स्कॉर्पियो 7 फीट की बची, यानी कि आधा हिस्सा गायब हो गया. लाशें सड़क पर चिपक गई थीं. 25 फीट तक मांस के लोथड़े फैल गए.

शवों का बुरा हुआ हाल
एक शव के कमर के नीचे का हिस्सा कटकर अलग हो गया. 2 लोग ओवरब्रिज से 30 फीट नीचे गिरे. राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ओवरब्रिज पर पड़े शवों को पॉलिथिन में भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक ने दम तोड़ दिया. मृतकों की पहचान अमन यादव, गोलू और आलोक मिश्रा के रूप में हुई है. घायलों की पहचान कन्हैया यादव और निखिल कुमार के रूप में हुई है. एक मृतक और एक घायल की पहचान नहीं हो पाई है. यह दर्दनाक सड़क हादसा जिला मुख्यालय से 27 किलोमीटर दूर मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रूपापुर गांव के पास हुआ.



Source link