सरोजनी नगर में विंटर कलेक्शन की धूम, मात्र ₹300 से शुरू करें शॉपिंग, ट्रेंडी जैकेट से हुडी और स्वेटर तक उपलब्ध

सरोजनी नगर में विंटर कलेक्शन की धूम, मात्र ₹300 से शुरू करें शॉपिंग, ट्रेंडी जैकेट से हुडी और स्वेटर तक उपलब्ध


Last Updated:

दिल्ली की सरोजनी नगर मार्केट में विंटर कलेक्शन की धूम है. यहां महज 300 रुपये में स्वेटर और 500 से 1200 रुपये में जैकेट मिल रही हैं. कॉलेज और ऑफिस जाने वालों के लिए ट्रेंडी हुडी और कार्डिगन उपलब्ध हैं. कम बजट में खरीदारी और मोलभाव के लिए यह मार्केट बेस्ट ऑप्शन है.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्लीः दिल्ली में सर्दियां आने वाली हैं और ऐसे में कपड़ों की शॉपिंग का ख्याल आना तो बनता है. खासकर तब, जब आपको नए-नए डिजाइन के कपड़े भी चाहिए और जेब पर ज्यादा बोझ भी नहीं डालना. ऐसे में दिल्ली की सरोजनी नगर मार्केट को भला कौन भूल सकता है. यह बाजार अपने सस्ते कपड़ों, ट्रेंडी फैशन और मोलभाव के लिए जाना जाता है. यहां लड़कियों के कपड़ों से लेकर लड़कों के विंटर वियर तक, काफी कुछ देखने को मिल जाता है.

विंटर कलेक्शन में क्या-क्या मिल रहा है
सर्दियों में जैकेट, हुडी और स्वेटर की डिमांड बढ़ जाती है. सरोजनी नगर में भी लोग इन कपड़ों की तलाश में पहुंचते हैं. यहां आपको कैजुअल जैकेट, ओवरसाइज हुडी, स्वेटशर्ट, कार्डिगन और लॉन्ग कोट जैसे कई डिजाइन मिल सकते हैं. लड़कियों के लिए स्टाइलिश टॉप, स्वेटर और विंटर को-ऑर्ड सेट जैसे आउटफिट्स के विकल्प हैं, तो लड़कों के लिए जैकेट, हुडी और स्वेटशर्ट भी मिलती हैं.
अगर आप कॉलेज जाते हैं या ऑफिस के लिए विंटर आउटफिट तलाश रहे हैं, तो यहां अलग-अलग दुकानों पर घूमकर अपनी पसंद के कपड़े देख सकते हैं. हालांकि, इस सीजन में कौन-से नए डिजाइन आए हैं और उनकी कीमत क्या है. यह दुकान के हिसाब से अलग हो सकता है.

300 रुपये से शुरू हो सकती है शॉपिंग
सरोजनी नगर की सबसे बड़ी खासियत है कि यहां हर चीज के लिए हजारों रुपये खर्च करना जरूरी नहीं है. यहां स्वेटर लगभग 300 से 500 रुपये और जैकेट करीब 500 से 1,200 रुपये तक मिल सकती हैं. नए कलेक्शन के रेट इससे अलग भी हो सकते हैं. यहां खरीदारी करते समय एक बात हमेशा याद रखें. दुकानदार ने जो कीमत बताई है, जरूरी नहीं कि आपको उसी कीमत पर कपड़े खरीदने पड़ें. आप मोलभाव करके रेट कम कराने की कोशिश कर सकते हैं. कई बार दो दुकानों पर एक जैसे दिखने वाले कपड़ों की कीमत में भी अंतर मिल जाता है. इसलिए जल्दबाजी में खरीदारी करने के बजाय थोड़ा घूमना और रेट पूछना फायदेमंद हो सकता है.

कम बजट में फैशन का मजा
सरोजनी नगर को दिल्ली के बजट शॉपिंग हॉटस्पॉट में गिना जाता है. यहां लड़कियों और लड़कों, दोनों के लिए कपड़ों के कई विकल्प मिलते हैं. यही वजह है कि यहाँ आपको अपने सभी पसंदीदा ब्रांडेड कपड़ों की हूबहू नकल मिल जाएगी. सबसे अच्छी बात यह है कि आजकल जो भी प्रिंट या डिज़ाइन ट्रेंड में हैं. वे सभी स्टाइल और कपड़े आपको यहीं मिल जाएंगे.

Disclaimer: Comments reflect users’ views, not News18’s. Please keep discussions respectful and constructive. Abusive, defamatory, or illegal comments will be removed. News18 may disable any comment at its discretion. By posting, you agree to our Terms of Use and Privacy Policy.



Source link