इधर टागर श्रॉफ पर चलीं गोलियां, उधर सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, गैलेक्सी के बाहर बुलेटप्रूफ सिक्योरिटी

इधर टागर श्रॉफ पर चलीं गोलियां, उधर सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, गैलेक्सी के बाहर बुलेटप्रूफ सिक्योरिटी


Last Updated:

18 अक्टूबर की शाम को मुंबई में टागर श्रॉफ पर जानलेवा हमला हुआ. तीन बाइकसवारों ने एक्टर पर गोलियां बरसाईं. इस हमले में टाइगर बाल-बाल बच गए, लेकिन उन्हें चोट आई है. एक्टर को कंधे और सीने पर पट्टियां बांधे देखा गया. टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. उनकी सलमान खान के साथ नजदीकी इस अटैक की बड़ी वजह बताई जा रही है और ऐसे में सलमान खान की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है. पुलिस ने भाईजान के घर गैलेक्सी के बाहर चौकसी बढ़ा दी है.

Zoom

टाइगर पर हमले के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली.  बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना के बाद फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा करने वाले अनिल पंडित का कथित ऑडियो सामने आने के बाद सलमान खान की सुरक्षा को लेकर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है. मुंबई के बांद्रा स्थित सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा देखने को मिल रहा है. रविवार शाम को टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद सलमान खान के घर के बाहर पुलिस वाले बुलेट प्रूफ जैकेट के साथ नजर आए.

सलमान खान का सुरक्षा घेरा और मजबूत कर दिया गया है. एक्टर के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है.  सुरक्षा व्यवस्था के इस इंतजाम के बीच इलाके में पुलिसकर्मियों की तैनाती और गाड़ियों की कड़ी मौजूदगी है. सलमान खान लंबे समय से लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी धमकियों के कारण सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील स्थिति में रहे हैं. ऐसे में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना के बाद सामने आए कथित ऑडियो ने एक बार फिर अभिनेता की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए है.

लॉरेंस गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी

बता दें, टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. अनिल पंडित ने फेसबुक पोस्ट के जरिए हमले की जिम्मेदारी ली है. उसने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा कि उसकी गैंग ने पहले ही टाइगर श्रॉफ को फोन पर समझाया था, लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी. वो कहता है कि उसकी बात न मानने वालों और सलमान खान के साथ काम करने वालों का ऐसा ही अंजाम होगा.

सलमान खान के करीबी हैं टाइगर

टाइगर श्रॉफ पर ये हमला सलमान खान के साथ नजदीकियों को लेकर हुआ. ऐसे में सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. वो पहले भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर रहे हैं. सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर कई बार हमला हो चुका है.

इससे पहले अनिल पंडित ने गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी. कपिल शर्मा, गुरु रंधावा, रोहित शेट्टी पर सलमान खान के साथ नजदीकियों की वजह से जानलेवा हमला हो चुका है.



Source link