Last Updated:
मुरादाबाद में लकड़ी की खिड़कियों की मांग बढ़ रही है. खिड़कियां न केवल घर की खूबसूरती बढ़ाती हैं बल्कि घर में हवा और रोशनी आने का भी प्रमुख माध्यम होती हैं. ऐसे में लोग खिड़कियां लगवाने के लिए लकड़ी और एल्युमिनियम के बीच चुनाव करते हैं. हालांकि बदलते समय के साथ दोनों ही विकल्पों में कई तरह के डिजाइन और मॉडल उपलब्ध हैं. लेकिन लकड़ी की खिड़कियों का चलन आज भी बरकरार है. लकड़ी की बेहतर फिनिशिंग और आकर्षक डिजाइन के कारण लोग इन्हें पसंद कर रहे हैं.
मुरादाबादः घर बनवाते समय खिड़कियों का चुनाव करना बेहद महत्वपूर्ण होता है. खिड़कियां न केवल घर की खूबसूरती बढ़ाती हैं बल्कि घर में हवा और रोशनी आने का भी प्रमुख माध्यम होती हैं. ऐसे में लोग खिड़कियां लगवाने के लिए लकड़ी और एल्युमिनियम के बीच चुनाव करते हैं. हालांकि बदलते समय के साथ दोनों ही विकल्पों में कई तरह के डिजाइन और मॉडल उपलब्ध हैं. लेकिन लकड़ी की खिड़कियों का चलन आज भी बरकरार है. लकड़ी की बेहतर फिनिशिंग और आकर्षक डिजाइन के कारण लोग इन्हें पसंद कर रहे हैं.
लकड़ी की खिड़कियों की क्यों बढ़ रही मांग
मोहम्मद जीशान ने बताया कि इन दिनों लकड़ी की खिड़कियों की मांग अधिक देखने को मिल रही है. उनका कहना है कि लकड़ी की खिड़कियों में बेहतर फिनिशिंग मिलती है. साथ ही इन पर पॉलिश और सजावटी डिजाइन बनवाकर घर की खूबसूरती को और बढ़ाया जा सकता है. लकड़ी में कई तरह के नए डिजाइन भी उपलब्ध हैं. जिनकी वजह से लोग अपनी पसंद के अनुसार खिड़कियां तैयार करवा रहे हैं.
एल्युमिनियम की खिड़कियों में क्या आती हैं परेशानियां
मोहम्मद जीशान ने बताया कि एल्युमिनियम की खिड़कियों में समय के साथ कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं. बारिश के दौरान यदि पानी अंदर पहुंचता है या खिड़की के कुछ हिस्सों में खराबी आती है. तो मरम्मत की जरूरत पड़ सकती है. इसके अलावा स्क्रू ढीले होने और कब्जे खराब होने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं. हालांकि एल्युमिनियम में जंग लगने की समस्या सामान्य लोहे की तुलना में काफी कम होती है. लेकिन उसकी गुणवत्ता और फिटिंग के आधार पर प्रदर्शन अलग-अलग हो सकता है.
इन लकड़ियों को बताया बेहतर
उन्होंने बताया कि लकड़ी की खिड़कियां लगवाने के लिए देसी साल और शीशम जैसी लकड़ियों पर विचार किया जा सकता है.अच्छी गुणवत्ता की लकड़ी से तैयार खिड़कियों में आकर्षक फिनिशिंग मिलती है. इसके अलावा पॉलिश और सजावटी काम करवाकर इन्हें मनपसंद रूप दिया जा सकता है. लकड़ी की मजबूती और टिकाऊपन उसकी गुणवत्ता और रखरखाव पर निर्भर करता है.
कितनी है लकड़ी की खिड़की की कीमत
मोहम्मद जीशान ने बताया कि देसी साल की लकड़ी से तैयार खिड़की की कीमत लगभग 2,000 से 2,500 रुपये तक हो सकती है.यह कीमत खिड़की के आकार, लकड़ी की खासियत, डिजाइन और निर्माण की लागत के अनुसार अलग-अलग हो सकती है. इसलिए खिड़की बनवाने से पहले कारीगर से पूरी लागत की जानकारी लेना जरूरी है.अगर आप घर में पारंपरिक और आकर्षक लुक चाहते हैं. तो लकड़ी की खिड़कियां अच्छा विकल्प हो सकती हैं. लकड़ी की खिड़कियों को समय-समय पर पॉलिश और देखभाल की जरूरत पड़ सकती है.