क्या बिक रहा भिलाई स्टील प्लांट? इस्पात मंत्रालय ने सोशल मीडिया में वायरल दावों की बताई पूरी सच्चाई


Last Updated:

Bhilai Steel Plant News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित भिलाई स्टील प्लांट को बेचे जाने के दावों के बीच केंद्रीय इस्पात मंत्रालय का बड़ा बयान आया है. मंत्रालय ने स्थिति को स्पष्ट करते हुए खबरों को गलत और भ्रामक बताया. संयंत्र प्रबंधन ने भी कर्मचारियों और आम जनता से ऐसी अपुष्ट अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की. जानें पूरा मामला…

Top Deals Inside

क्या बिक रहा भिलाई स्टील प्लांट? इस्पात मंत्रालय ने वायरल दावों की बताई सच्चाईZoom

स्टील मंत्रालय का पोस्ट.

Raipur News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित भिलाई स्टील प्लांट (BSP) को बेचे जाने की खबरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही थीं. इन दावों से कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के बीच भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी. इस बीच केंद्रीय इस्पात मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी कर स्थिति साफ की है.

मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट जारी कर इन सभी खबरों का खंडन किया है. इस्पात मंत्रालय ने स्पष्ट कहा कि भिलाई स्टील प्लांट को बेचे जाने का दावा पूरी तरह गलत और निराधार है. बीएसपी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बीच छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भी इस मुद्दे पर विरोध जताया था.

भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें
इस्पात मंत्रालय के बयान के बाद भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने भी एक महत्वपूर्ण अपील जारी की. प्रबंधन ने अपने अधिकारियों, कर्मचारियों, हितधारकों और छत्तीसगढ़ की जनता से अनुरोध किया कि वे इस तरह की भ्रामक सूचनाओं पर बिल्कुल विश्वास न करें. संयंत्र प्रशासन ने लोगों से ऐसी अपुष्ट खबरों को सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों पर साझा न करने का आग्रह किया है. साथ ही मीडिया संस्थानों से भी अपील की कि किसी भी खबर को प्रसारित करने से पहले उसकी पुष्टि आधिकारिक एवं प्रमाणित स्रोतों से जरूर कर लें.

बता दें कि भिलाई इस्पात संयंत्र देश की सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की एक महत्वपूर्ण इकाई है. यह संयंत्र केवल एक औद्योगिक इकाई नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ की पहचान, गौरव और औद्योगिक विरासत का एक मजबूत हिस्सा है. अपनी स्थापना के बाद से ही इस संयंत्र ने राज्य के आर्थिक विकास में बड़ी भूमिका निभाई है. इसने हजारों लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा किए हैं और कई सहायक उद्योगों को बढ़ावा दिया है। इससे हजारों परिवारों की आजीविका जुड़ी है.



Source link