VTR में पहले दिन ही उमड़ी पर्यटकों की भीड़, जंगली जानवरों का भी खूब हुआ दीदार

VTR में पहले दिन ही उमड़ी पर्यटकों की भीड़, जंगली जानवरों का भी खूब हुआ दीदार


Last Updated:

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व को मानसून के सीजन में बंद कर दिया गया था. इस दौरान जंगल सफारी में रास्ता भी गड़बड़ होता है और पशु भी नहीं दिखते. बारिश में छिपे रहते हैं. मानसून के बाद अब एक बार फिर वीटीआर में जंगल सफारी शुरू हो गया है. इस बार लोगों को एक नया रेंज भी देखने को मिलेगा. इस सत्र में जंगल सफारी का आज पहला दिन था. पर्यटकों की भीड़ देखते हुए कहा जा सकता है कि जैसे लोगों को वीटीआर के खुलने का बेसब्री से इंतजार था.

Top Deals Inside

आशीष कुमार/पश्चिम चम्पारण: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में 2026–27 के नए पर्यटन सत्र की शुरुआत होते ही बड़ी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं. नए पर्यटन सत्र के पहले दिन ही वाल्मीकि टाइगर रिजर्व यानी वीटीआर-VTR के मंगुराहा और गोवर्धना जैसे रेंजों में जंगल सफारी के लिए पर्यटकों का बढ़िया हुजूम दिखा. पर्यटक यहां प्रकृति की गहराई को महसूस करने के साथ ही जंगली जीवों के जीवन को भी करीब से देखते हैं. मजे की बात यह है कि सफारी के पहले दिन ही पर्यटकों को वन्य जीवों का दीदार भी खूब हुआ. सफारी पर निकले पर्यटकों ने वीटीआर में हिरण, चीतल, मोर और जंगली सूअर जैसे वन्य जीवों को करीब से देखा और उनकी तस्वीर को अपनी यादों में बसा लिया.

नए सफारी रूट का शुभारंभ
इस नए पर्यटन सत्र की सबसे खूबसूरत बात यह है कि इस बार पर्यटकों को कई नए रेंजों की सौगात मिली है. मंगुराहा वन क्षेत्र के रेंजर अंशुमन कुमार बताते हैं कि भवानीपुर के 20 नंबर ढाला से लखनिया होते हुए मानपुर तक लगभग 30 किलोमीटर लंबी जंगल सफारी की शुरुआत की गई है. इस रूट पर पर्यटक न सिर्फ वन्यजीवों को करीब से देख सकेंगे, बल्कि प्राकृतिक सुंदरता का भी आनंद ले सकेंगे.

एडवेंचरस साइट्स
बताते चलें कि मंगुराहा में पहले दिन 10 पर्यटकों ने जंगल सफारी का आनंद लिया. सभी पर्यटकों ने वन्यजीवों की साइटिंग पर खुशी जताई. रिवर सफारी, नेचर ट्रेल, लाल भितिया सनसेट प्वाइंट और साइक्लिंग जैसी गतिविधियों ने इन पर्यटकों को खूब रोमांचित किया.

सफारी के लिए पर्यटकों की होड़
VTR डिविजन 01 के ही गोवर्धना रेंज में भी नए सत्र के लिए जंगल सफारी का शुभारंभ हो गया है. इस मौके पर मुजफ्फरपुर और पटना से आए कई पर्यटक मौजूद रहे, जिन्होंने घने जंगल, झरने, ऊंची पहाड़ियों और वन्य जीवों के बीच जंगल सफारी का लुफ्त उठाया. गोवर्धना रेंजर ने बताया कि पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है.



Source link