Viral Video: सामने हाईवे दिखा, ड्राइवर ने घुमा दिया कंटेनर, फिर जो फटी रह गई आंखें


Last Updated:

Viral Video Of Expressway: देहरादून में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां सड़क किनारे दीवार पर बने एक्सप्रेसवे के पोस्टर ने कंटेनर चालक को धोखा दे दिया. असली रास्ता समझकर चालक ने वाहन को आगे बढ़ाया और कंटेनर दीवार से जा टकराया. इस अजीबोगरीब हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. इस घटना के बाद से सड़कों के किनारे लगाए जाने वाले बड़े विज्ञापनों और होर्डिंग्स की सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं.

Top Deals Inside

Video: सामने हाईवे दिखा, ड्राइवर ने घुमा दिया कंटेनर, फिर जो फटी रह गई आंखेZoom

हाईवे पर अजब कारनामा, विज्ञापन को रोड समझ कर टकरा गया ड्राइवर. (स्क्रीन ग्रैब)

Viral Video News: सोशल मीडिया पर वायरल का जमवड़ा है. मगर कुछ ऐसे वीडियो मिल जाते हैं, जो हद से ज्यादा फनी होते हैं. ऐसा ही एक वीडियो देहरादून एक्सप्रेसवे का आया है. दरअसल, एक्सप्रेसवे पर विज्ञापन के होर्डिंग्स दिख जाते हैं. लेकिन कभी-कभार ये जानलेवा हो सकता है. दरअसल, सड़क किनारे दीवार पर बनाए गए एक बड़े से एक्सप्रेसवे के विज्ञापन पोस्टर को कंटेनर ड्राइवर ने हाईवे समझ लिया और गाड़ी घूमा दिया. दरअसल, उसने ऐसा धोखा दिया कि वह उसे असली सड़क समझ बैठा.

पोस्टर की भव्य तस्वीर को असली रास्ता मानकर चालक ने तेजी से अपना भारी-भरकम कंटेनर उस ओर बढ़ा दिया. लेकिन सड़क की बजाय वहां पक्की दीवार थी, जिससे टकराकर कंटेनर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस अचानक हुई दुर्घटना के बाद मौके पर भारी अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई. गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, वरना एक छोटी सी गलतफहमी बड़ा नुकसान पहुंचा सकती थी.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मजेदार

इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान होने के साथ-साथ तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि हाईवे या सड़कों के किनारे इस तरह के भ्रमित करने वाले बड़े होर्डिंग और पोस्टर नहीं लगाए जाने चाहिए, जिससे ड्राइवरों का ध्यान भटके. इस अजीबोगरीब हादसे ने प्रशासन और विज्ञापन एजेंसियों की कार्यशैली पर भी एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है.

सुरक्षा और विज्ञापनों के नियमों पर उठ रहे सवाल

रोड सेफ्टी एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस तरह के 3D या अत्यधिक आकर्षक पेंटिंग वाले पोस्टर चालकों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं. वाहन चलाते समय जरा सी भी नजर चूकने पर ऐसे धोखे बड़े हादसों को बुलावा देते हैं. इस घटना के सामने आने के बाद अब स्थानीय लोग और वाहन चालक प्रशासन से ऐसे विज्ञापन को हटवाने की मांग कर रहे हैं.



Source link