सफेद रंग में जगमगाया जोधपुर, किसी की ड्रेस तो किसी के जूतों में दिखी रोशनी, अनोखे अंदाज ने खींचा ध्यान

सफेद रंग में जगमगाया जोधपुर, किसी की ड्रेस तो किसी के जूतों में दिखी रोशनी, अनोखे अंदाज ने खींचा ध्यान


Last Updated:

Jodhpur White Raas Garba: जोधपुर में पहली बार आयोजित सफेद रास गरबा महोत्सव ने अपने अनोखे अंदाज से लोगों का ध्यान खींचा. आयोजन में प्रतिभागी सफेद परिधान पहनकर पहुंचे, वहीं कुछ लोगों के लाइट वाले जूते आकर्षण का केंद्र बने. सफेद रंग और रोशनी से सजे इस गरबा महोत्सव में नृत्य के साथ सामाजिक संदेश भी दिया गया.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

जोधपुर। नवरात्रि के रंग, गरबा की मस्ती और सफेद रंग की चमक जोधपुर में पहली बार आयोजित ‘सफेद रास’ गरबा महोत्सव में कुछ ऐसा ही अनूठा नजारा देखने को मिला. यहां कोई सफेद परिधान में परी-सा नजर आया, तो किसी की ड्रेस पर जगमगाती रोशनी ने सबका ध्यान खींच लिया. इतना ही नहीं, प्रतिभागियों के जूतों में भी आकर्षक लाइटिंग देखने को मिली. बॉलीवुड और गुजराती गीतों की धुन पर थिरकते लोगों के बीच पूरा आयोजन सफेद रंग की खूबसूरती और रोशनी से जगमगा उठा. खास बात यह रही कि इस सांस्कृतिक उत्सव में मनोरंजन के साथ जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने का संदेश भी दिया गया.

जोधपुर राउंड टेबल इंडिया की ओर से आयोजित सफेद रास गरबा महोत्सव में प्रतिभागी सफेद रंग की ड्रेस पहनकर पहुंचे. किसी ने अपने परिधान को आकर्षक रोशनी से सजाया, तो किसी ने लाइटिंग वाले जूतों के साथ अपने अंदाज को खास बनाया. सफेद रंग की थीम पर सजे इस आयोजन में हर प्रतिभागी का लुक अलग दिखाई दिया. संगीत की धुन पर गरबा करते लोगों ने माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया.

गरबा के साथ जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा का संदेश
‘सफेद रास’ का उद्देश्य केवल सांस्कृतिक उत्सव तक सीमित नहीं रहा. कार्यक्रम के माध्यम से समाज के प्रत्येक बच्चे को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया. आयोजकों ने इस आयोजन को मनोरंजन के साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का अवसर बनाया, ताकि जरूरतमंद बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में सहयोग जुटाया जा सके.

स्कूलों में बनेंगे नए कमरे, शिक्षा सुविधाओं पर होगा खर्च
चेयरमैन गौरव नवल ने बताया कि कार्यक्रम से एकत्रित राशि का उपयोग वंचित और जरूरतमंद बच्चों के लिए स्कूलों में नए कमरे बनाने तथा शिक्षा से जुड़ी सुविधाओं को विकसित करने में किया जाएगा. उन्होंने कहा कि उद्देश्य हर बच्चे को सुरक्षित और बेहतर वातावरण में शिक्षा उपलब्ध कराना है. ‘सफेद रास’ जैसे सांस्कृतिक आयोजनों के जरिए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है.

राउंड टेबल की टीम रही मौजूद
कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन श्याम शाह, जयंत, शशांक, कार्तिक, अभिनव कोठारी और श्रेयांश मेहता सहित राउंड टेबल की टीम के सदस्य मौजूद रहे. आयोजन में गरबा की उमंग के साथ सामाजिक सरोकारों की झलक भी देखने को मिली.



Source link