Last Updated:
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार उनका एक अलग अंदाज देखने को मिला है. रणबीर हाल ही में मुंबई के नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे, जहां उन्होंने अपने गाने से लोगों का दिल जीत लिया. यहां उन्होंने सिंगर हर्षदीप कौर के साथ अपनी फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ का मशहूर गाना ‘कबीरा’ गुनगुनाया. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
रणबीर ने फिर जीता फैंस का दिल (फोटो साभार: ANI)
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर का एक अलग अंदाज देखने को मिला, जब वह मुंबई के दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचे. यहां उन्होंने सिंगर हर्षदीप कौर के साथ अपनी फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ का मशहूर गाना ‘कबीरा’ गाया. रणबीर का यह सिंगिंग अंदाज देखकर वहां मौजूद लोग भी उत्साहित हो गए. लाल-सुनहरे कुर्ते में पहुंचे एक्टर ने मां दुर्गा के दर्शन किए और फैंस के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं. उनके इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
दुर्गा पूजा पंडाल में रणबीर कपूर को देखकर वहां मौजूद लोग काफी उत्साहित नजर आए. इस दौरान एक्टर अपने फिल्ममेकर दोस्त अयान मुखर्जी से भी मिले. उन्होंने वहां मौजूद फोटोग्राफर्स के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और उनका अभिवादन किया. हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा उनके सिंगिंग अंदाज की हो रही है.
लाल-सुनहरे कुर्ते में दिखा रणबीर का ट्रेडिशनल लुक
काजोल से लेकर जया बच्चन तक, कई सितारे पहुंचे पंडाल
दुर्गा पूजा के इस आयोजन में बॉलीवुड के कई सितारों ने भी शिरकत की. एक्ट्रेस काजोल अपने बच्चों युग और न्यासा देवगन के साथ पहुंचीं. पीले और नारंगी रंग की पारंपरिक साड़ी में काजोल बेहद खूबसूरत लग रही थीं. वह पंडाल में मां दुर्गा की तस्वीरें खींचती भी नजर आईं. वहीं, तनिषा मुखर्जी और अयान मुखर्जी भी समारोह का हिस्सा बने. दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन और फिल्ममेकर अनुराग बसु ने भी पंडाल में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए. इस दौरान अनुराग बसु नीले रंग के कुर्ते में दिखाई दिए. काजोल ने तनिषा और अयान के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं.
‘रामायण’ में भगवान राम बनेंगे रणबीर कपूर
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर जल्द ही नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में भगवान राम की भूमिका निभाते नजर आएंगे. फिल्म में साई पल्लवी माता सीता और यश रावण का किरदार निभा रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है. वहीं, इसके दूसरे पार्ट को दिवाली 2027 के दौरान रिलीज करने की योजना है. अब फैंस को रणबीर की इस बड़ी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है.