Last Updated:
Best Salman Khan Produced Movies on OTT: सलमान खान ने साल 2011 में अपने प्रोडक्शन हाउस की स्थापना की. इसके तहत उन्होंने खुद की कई फिल्में प्रोड्यूस कीं. चलिए सलमान खान फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्मों से रूबरू करवाते हैं.
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक एक्टर होने के साथ साथ प्रोड्यूसर भी हैं. उन्होंने साल 2011 में अपनी प्रोडक्शन कंपनी सलमान खान फिल्म्स (SKF) की स्थापना की थी. इसका हेड ऑफिस मुंबई में है और अब तक 14 फिल्में प्रोड्यूस की है. चलिए आज आपको सलमान खान के प्रोडक्शन की फिल्मों का हिसाब-किताब बताते हैं.
साल 2011 में सलमान खान ने सबसे पहली फिल्म चिल्लर पार्टी प्रोड्यूस की. जिसे नितेश तिवारी और विकास बहल ने डायरेक्ट किया था. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेशक फ्लॉप थी लेकिन क्रिटिकली काफी पसंद किया गया था. इतना ही नहीं, इसे तीन नेशनल अवॉर्ड भी मिले थे. इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
साल 2014 में एक बार फिर सलमान खान ने अपने प्रोडक्शन तहत DR. CABBIE बनाई और ये भी फ्लॉप रही. इसका तो दर्शकों ने नाम तक नहीं सुना होगा. मगर साल 2015 में इस प्रोडक्शन हाउस ने पहली ब्लॉकबस्टर डिलीवर की. ये थी बजरंगी भाईजान. जिसे कबीर खान ने डायरेक्ट किया और सलमान खान ने एक्ट. फिल्म की कहानी से लेकर अभिनय तक सबकुछ लोगों को खूब पसंद आया था. बजरंगी भाईजान को नेटफ्लिक्स पर दर्शक फिर से एन्जॉय कर सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इसी साल सलमान खान के प्रोडक्शन तले हीरो फिल्म भी रिलीज हुई थी जिसे निखिल आडवाणी ने डायरेक्ट किया और सूरज पंचोली को एक्टर ने कास्ट किया. साल 2017 में सलमान खान ने ट्यूबलाइट फिल्म में काम किया. एक बार फिर कबीर खान संग जोड़ी ने काम तो किया लेकिन इस बार उन्हें महाफ्लॉप का सामना करना पड़ा. ये फिल्म जियो हॉटस्टार पर मौजूद है.
साल 2018 में सलमान खान ने रेस 3 को प्रोड्यूस किया था जिसे रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया था. ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर एवरेज ही परफॉर्म कर पाई थी. जिसमें सलमान खान, अनिल कपूर, बॉबी देओल से लेकर साबिक सलीम जैसे तमाम सितारे थे. रेस 3 की ओटीटी की बात करें तो ये नेटफ्लिक्स पर मौजूद है.
साल 2018 में सलमान खान ने अपनी फिल्म लवयात्री से अपने साडू भाई आयुष शर्मा को लॉन्ज किया. सलमान खान की ये फिल्म भी फ्लॉप रही. साल 2019 में सलमान खान ने अपनी फिल्म भारत को भी प्रोड्यूस किया जिसे अली अब्बास जफर ने बनाया था. ये भी हिट रही थी. भारत को अगर आप ओटीटी पर देखना चाहते हैं तो ये नेटफ्लिक्स पर मौजूद है.
अब आते हैं सलमान खान की दबंग 3 पर जिसे प्रभु देवा ने डायरेक्ट किया और इसी प्रोडक्शन ने इसे बनाया. ये बॉक्स ऑफिस पर सेमी हिट थी जिसमें सोनाक्षी सिन्हा ने लीड रोल प्ले किया था. ये नेटफ्लिक्स पर मौजूद है. अब आते हैं कागज फिल्म पर जिसे ओटीटी जी5 पर रिलीज किया गया था. कागज एक क्रिटिकली खूब पसंद की गई फिल्म थी जिसमें पंकज त्रिपाठी और सतीश कौशिक नजर आए थे. आईएमडीबी पर भी इसे 7.3 की रेटिंग मिली थी.
साल 2021 में कोरोना के समय राधे फिल्म आई थी. जिसे मेकर्स ने हाईब्रिड मॉडल पर रिलीज किया था. कोरोना के चलते इसे सेलिक्टिड थिएटर में रिलीज किया था और इसी के साथ जी5 पर भी इसे लॉन्च किया था. साल 2021 में ही सलमान खान ने आयुष शर्मा के साथ अंतिम द फाइनल ट्रुथ में भी काम किया था. जी5 पर मौजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी.
साल 2023 में सलमान खान किसी का भाई किसी की जान को लेकर हाजिर हुए. लेकिन ये फिल्म भी फ्लॉप रही. जिसे फरहद सामजी ने डायरेक्ट किया था. साल 2023 में उनके प्रोडक्शन में बनी फर्रे भी रिलीज हुई जिसका हाल भी कुछ ऐसा ही था. साल 2024 में अमेजन प्राइम पर सलमान खान ने एंग्री यंग मैन सीरीज को प्रोड्यूस किया था जो सलीम जावेद से जुड़ी वेब सीरीज थी. साल 2025 में सलमान खान की सिकंदर रिलीज हुई थी जिसे ए.आर मुरुगदास ने बनाया था. ये बॉक्स ऑफिस पर महाफ्लॉप थी जो अभी नेटफ्लिक्स पर मौजूद है. अब सलमान खान मातृभूमि लेकर आ रहे हैं जिसे देखना होगा कि ये कैसा परफॉर्म करती है.