2001 में कट गया था एक हाथ, 2022 में कैसे बन गया ड्राइविंग लाइसेंस? कानपुर में ट्रैफिक पुलिस भी हैरान  


Last Updated:

Kanpur News : यूपी के कानपुर से बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग के दौरान एक ऐसा शख्स कार चलाता मिला, जिसका एक हाथ ही कटा हुआ था. जब पुलिस ने ड्राइविंग लाइसेंस के बारे में पूछा तो उसके पास से वो भी मिल गया. इससे ट्रैफिक पुलिस हैरान रह गई कि ये कैसे हो सकता है. 

Top Deals Inside

2001 में कटा एक हाथ, 2022 में कैसे बन गया लाइसेंस, ट्रैफिक पुलिस भी हैरान Zoom

कानपुर में चौंकाने वाला मामला.

कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर से ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग के दौरान एक अजब गजब मामला सामने आया है. मामला सामने आने पर ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं. यहां ट्रैफिक पुलिस ने कार चला रहे एक ऐसे युवक को रोका, जिसका एक हाथ कटा हुआ था. चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी ने जब युवक से उसके ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर सवाल किया, तो दोनों के बीच बातचीत का वीडियो सामने आया. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर ने जांच के निर्देश दिए हैं.

चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी ने पूछे सवाल

मामला कानपुर के कल्याणपुर इलाके का बताया जा रहा है. यहां ट्रैफिक पुलिसकर्मी संजीव पाल चेकिंग कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने एक कार को रोक लिया. कार चला रहे युवक का एक हाथ नहीं था. इसके बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने युवक के लाइसेंस पर दर्ज वर्ष 2022 का जिक्र करते हुए पूछा कि जब हाथ नहीं है, तो लाइसेंस कैसे जारी हो गया. इस सवाल पर युवक ने बताया कि उसका हाथ वर्ष 2001 में कट गया था.

ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने युवक से लाइसेंस जारी होने की प्रक्रिया को लेकर सवाल किए. इस दौरान युवक ने अपनी बात रखते हुए कहा कि उसका एक हाथ नहीं है, जबकि कुछ लोग पैरों से भी गाड़ी चलाते हैं. पुलिसकर्मी ने युवक से मामले से जुड़ी जानकारी ली. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है. हालांकि, युवक को लाइसेंस जारी करने के दौरान किन नियमों और प्रक्रियाओं का पालन किया गया था, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने दिए जांच के निर्देश

मामले का संज्ञान लेते हुए कानपुर के पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने जांच कराए जाने की बात कही है. उन्होंने कहा कि यह पता लगाया जा रहा है कि युवक का ड्राइविंग लाइसेंस किस आधार पर और किन परिस्थितियों में जारी किया गया. अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया में किसी नियम का उल्लंघन हुआ था या नहीं. साथ ही, आरटीओ विभाग की भूमिका और लाइसेंस जारी करने से संबंधित दस्तावेजों की भी पड़ताल की जाएगी.



Source link