Last Updated:
दुनिया में आते ही इस नन्हे मेहमान का अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया! कोई इसके तेवर देखकर हंस रहा है, तो कोई इसे बेबी बॉस कह रहा है. एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 8 मिलियन यानी 80 लाख बार देखा जा चुका है. आखिर इस नन्हे नवाब में ऐसा क्या खास है, जो लोग इसके अंदाज के दीवाने हो रहे हैं?
ये बच्चा नहीं, बॉस है
सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर चेहरे पर अपने आप मुस्कान आ जाती है. कभी किसी बच्चे की शरारत लोगों का दिल जीत लेती है, तो कभी उसका अनोखा अंदाज चर्चा में आ जाता है. इन दिनों एक नवजात बच्चे का वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है. बच्चे के जन्म लेते ही उसके चेहरे के भाव और बेफिक्र अंदाज को देखकर लोग उसे ‘बेबी बॉस’ कह रहे हैं. इस वीडियो को अब तक 8 मिलियन वीयूज मिल चुके हैं.
वायरल वीडियो में एक नवजात बच्चा अस्पताल में नजर आ रहा है. जन्म के तुरंत बाद बच्चे को डॉक्टर जांच के लिए देखते हैं.जन्म लेते ही बेबी बॉस के ठाठ निराले हैं! पीठ के बल आराम से लेटे, एक हाथ सिर के पीछे टिकाए और एक टांग ऊपर उठाए नन्हे नवाब का अंदाज ऐसा है, जैसे कह रहे हों- ‘अपना जलवा है, आराम से रहो!’
आमतौर पर नवजात बच्चों के वीडियो में उनकी मासूमियत और छोटी-छोटी हरकतें लोगों को आकर्षित करती हैं. लेकिन इस वीडियो में बच्चे का बेफिक्र अंदाज लोगों को कुछ अलग ही नजर आ रहा है. यही वजह है कि लोग इसे मजाकिया अंदाज में ‘बेबी बॉस’ का नाम दे रहे हैं.
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है. वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कोई बच्चे को जन्म से ही बॉस बता रहा है, तो किसी को उसका अंदाज किसी छोटे नवाब जैसा लग रहा है. कुछ यूजर्स बच्चे की बेफिक्री को देखकर हंस रहे हैं, तो कुछ उसकी क्यूटनेस पर प्यार लुटा रहे हैं.
बच्चों से जुड़े वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हो जाते हैं. इसकी एक वजह यह भी है कि लोग उनकी मासूमियत और बिना किसी बनावट वाली हरकतों से आसानी से जुड़ जाते हैं. इस वीडियो में भी बच्चे की छोटी-छोटी हरकतों को लोगों ने अपने मजेदार अंदाज में लिया है. यहां देखें वीडियो…
वीडियो को मिल रहे व्यूज बताते हैं कि लोगों को यह अंदाज कितना पसंद आ रहा है. 8 मिलियन यानी 80 लाख व्यूज के साथ यह क्लिप सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही है. हालांकि, वायरल वीडियो के व्यूज समय के साथ बदल सकते हैं. बच्चे को ‘बेबी बॉस’ कहने के पीछे भी यही मजेदार अंदाज है. जिस उम्र में बच्चे दुनिया को समझना शुरू भी नहीं करते, उस उम्र में इस नन्हे मेहमान के हाव-भाव लोगों को हंसने का मौका दे रहे हैं.