एमपी के बाद यूपी में बड़ा हादसा, दूर्गा पूजा देख रहे लोगों को कार ने रौंद दिया

एमपी के बाद यूपी में बड़ा हादसा, दूर्गा पूजा देख रहे लोगों को कार ने रौंद दिया


Last Updated:

Balrampur Road Accident: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में दुर्गा पूजा देख रहे लोगों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया. इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए हैं. पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है.

Zoom

बलरामपुर में सड़क हादसा.

बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान बड़ा सड़क हादसा हो गया. सड़क किनारे मंदिर पर चल रहे पूजा आयोजन में शामिल लोगों को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी. हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से 2 की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है.

बलरामपुर: यूपी में बलरामपुर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बेलहा-चरनगहिया गांव में यह हादसा हुआ. गांव में सड़क किनारे बने मंदिर पर दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया था. इस दौरान वहां काफी संख्या में लोग मौजूद थे. तभी एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और उसने वहां मौजूद 7 लोगों को टक्कर मार दी.

हादसे में तीन लोगों की मौत 4 लोग घायल
टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. सभी घायलों का इलाज चल रहा है.

हादसे के बाद कार लेकर फरार हुआ ड्राइवर
हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया था. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इलाके में घेराबंदी की और सीमा पर नाकेबंदी कर कार को पकड़ लिया. पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में कार चालक के नशे में होने की बात सामने आई है. हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है.

गंभीर हालत में 2 घायल लखनऊ रेफर
हादसे में घायल लोगों के इलाज पर स्वास्थ्य विभाग भी नजर बनाए हुए है. घायलों का हाल जानने के लिए सीएमओ भी मौके पर पहुंचे. गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

सीएम योगी ने लिया संज्ञान
बलरामपुर हादसे पर सीएम ने संज्ञान लिया. उन्होंने बलरामपुर में एक व्यक्तिगत कार्यक्रम के दौरान हुई दुर्घटना में लोगों की असामयिक मृत्यु अत्यंत दुःखद है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.



Source link