Last Updated:
राजस्थान के अलवर जिले के बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र के साड़ोली गांव से इस वक्त की बेहद सनसनीखेज और खौफनाक खबर सामने आ रही है. जमीन के एक छोटे से टुकड़े और प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि दोनों तरफ से लाठी-डंडे और पत्थर चलने लगे. इस भयानक खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं. खून से लथपथ इस मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. घटना के बाद गांव में भारी तनाव का माहौल है. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. वहां गंभीर रूप से घायल महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए अलवर रेफर कर दिया गया है.
अलवर. राजस्थान के अलवर के बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र के साड़ोली गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. लाठी-डंडों से हुए हमले में दोनों पक्षों के दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल हो गए. इनमें दो महिलाओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें अलवर के सामान्य अस्पताल में रेफर किया गया. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें दोनों पक्षों के लोग आपस में लड़ते दिखाई दे रहे हैं.
जानकारी के अनुसार, साड़ोली गांव निवासी रईस, आमीन, सरताज, हैदर, मुबीना और यूसुफ पर गांव के ही मम्मल, नूरा, ईसरी और मुबीन समेत अन्य लोगों द्वारा लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप है. मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए. एक पक्ष की मुबीना और दूसरे पक्ष की बिस्सी की हालत गंभीर होने पर उन्हें अलवर रेफर किया गया.
आमने-सामने आए दो पक्ष
घटना को लेकर दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे सामने आए हैं. एक पक्ष का आरोप है कि प्लॉट के पैसे देने के बावजूद दूसरा पक्ष उस पर कब्जा करना चाहता है. वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि विवाद प्लॉट को लेकर नहीं, बल्कि एक महिला के साथ बदसलूकी के मामले में हुआ.
इसी महीने दूसरी बार हुई ऐसी घटना
ग्रामीणों के अनुसार, गांव में प्लॉट पर कब्जे को लेकर इसी महीने यह दूसरी घटना सामने आई है. मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है. फिलहाल दोनों पक्षों के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.