आगरा से थार में मसूरी घूमने निकले थे 5 दोस्त, सहारनपुर में हुआ भीषण हादसा, 3 की मौत 


Last Updated:

UP News : सहारनपुर के नागल थाना क्षेत्र स्थित बेलड़ा गोल चक्कर के पास भीषण सड़क हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि थार कार में सवार पांच लोग आगरा से मसूरी घूमने के लिए निकले थे. दिन निकलने से पहले उनकी गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने डिवाइडर से जा टकराई.

Top Deals Inside

आगरा से मसूरी घूमने निकले थे 5 दोस्त, सहारनपुर में हुआ भीषण हादसा, 3 की मौत Zoom

सड़क हादसा. (सांकेतिक तस्वीर)

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक बड़ी खबर आ रही है. यहां के नागल थाना क्षेत्र में दिन निकलने से पहले एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. बेलड़ा गोल चक्कर के पास तेज रफ्तार थार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसा इतना भीषण था कि कार सवार पांच लोगों में से तीन की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया.

घूमने के लिए निकले थे लोग
सहारनपुर के नागल थाना क्षेत्र स्थित बेलड़ा गोल चक्कर के पास भीषण सड़क हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि थार कार में सवार पांच लोग आगरा से मसूरी घूमने के लिए निकले थे. दिन निकलने से पहले उनकी गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि थार कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में साहिल, राहुल और सक्षम की मौत हो गई, जबकि सचिन वर्मा और हेमंत वर्मा घायल हो गए.

इमरजेंसी वार्ड में भर्ती
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. दोनों घायलों को उपचार के लिए सहारनपुर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया. नागल थाना प्रभारी भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना. हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया.

जब नींद खुली तो…
घायल सचिन वर्मा ने बताया कि वे पांच लोग आगरा से मसूरी घूमने जा रहे थे. सभी लोग शाम करीब साढ़े आठ से नौ बजे के बीच घर से निकले थे. हादसे के वक्त सचिन सो रहे थे. उनके मुताबिक, गाड़ी हेमंत चला रहा था. अचानक क्या हुआ, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है. जब उनकी आंख खुली तो वह सड़क पर पड़े हुए थे और थार कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी.



Source link