Nayyi Naveli Vs Prahaar BO Collection: यामी गौतम की ‘नई नवेली’ के सामने धीमी पड़ी ‘प्रहार’, वीकेंड पर निकला दम


Last Updated:

Nayyi Navelli Box Office Day 2: यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म नइ नवेली सिनेमाघरों में दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. फिल्म ने शुरुआती दो दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए कुल 7.25 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है.

Top Deals Inside

यामी गौतम की 'नई नवेली' के सामने धीमी पड़ी 'प्रहार', वीकेंड पर निकला दमZoom

नई नवेली बॉक्स ऑफिस

Nayyi Navelli box office collection day 2: यामी गौतम इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. दरअसल एक्ट्रेस एक बार फिर बड़े पर्दे पर कुछ अलग लेकर आई हैं. इस बार वह माइथोलॉजिकल फैंटेसी थ्रिलर और हॉरर के तड़के के साथ दर्शकों के सामने हैं. उनकी फिल्म नइ नवेली शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म की कहानी मेरठ की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां यामी एक ऐसी परफेक्ट दुल्हन के रूप में नजर आती हैं, जिसे देखकर उसके नए परिवार को शक होने लगता है कि कहीं वह डायन तो नहीं.

रिलीज के बाद फिल्म को भले ही मिक्स्ड रिव्यू मिले हों, लेकिन यामी की लीड परफॉर्मेंस की हर तरफ तारीफ हो रही है. इस बीच फिल्म के दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों ने सबका ध्यान खींच लिया है.

‘नइ नवेली’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

यामी गौतम की इस फिल्म को सिनेमाघरों में कड़ी टक्कर मिल रही है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी. पहले दिन फिल्म ने देशभर में 6,281 शो के जरिए 3.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 3.83 करोड़ रुपये रहा था, जबकि विदेशों से 75 लाख रुपये की कमाई हुई थी. इस तरह पहले दिन का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 4.58 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था. वहीं बात करें दूसरे दिन की, तो शनिवार को फिल्म ने करीब 4.00 करोड़ रुपए की कमाई की है. इन दोनों दिनों को मिलाकर फिल्म का कुल कलेक्शन अब 7.25 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है. शनिवार को फिल्म ने करीब 5,945 शोज में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी, जिससे साफ है कि दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. अब सबकी नजरें रविवार के कलेक्शन पर टिकी हैं.

राजकुमार राव की फिल्म से मुकाबला

बॉक्स ऑफिस पर ‘नइ नवेली’ फिल्म का मुकाबला दूसरी फिल्मों से भी देखने को मिल रहा है. यह फिल्म राजकुमार राव की फिल्म प्रहार को पीछे छोड़ चुकी है, जिसने अपने पहले दिन 2.35 करोड़ रुपए कमाए थे और शनिवार को दूसरे दिन करीब 3.15 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है, जिससे प्रहार का कुल नेट कलेक्शन 5.50 करोड़ रुपए हो गया है. इसके बावजूद शनिवार को नइ नवेली आगे रही और हॉलिडे वीकेंड पर दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है. फिल्म की कमाई की रफ्तार को देखकर लग रहा है कि आने वाले दिनों में यह और भी अच्छे आंकड़े जुटा सकती है.

स्टार कास्ट और रिव्यू की डिटेल

इस फिल्म का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है, जबकि इसे हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है. फिल्म में यामी के अलावा आदिनाथ कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवार, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुष्मिता मुखर्जी और प्रतीक पचौरी जैसे कलाकार अहम रोल में हैं. फिल्म के निर्माता आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा हैं, जबकि इसका संगीत जी वी प्रकाश कुमार ने तैयार किया है. हालांकि कुछ रिव्यू में यह बात सामने आई है कि फिल्म की कहानी थोड़ी उलझन भरी हो सकती है, लेकिन यामी की दमदार एक्टिंग ने फिल्म को मजबूती से संभाले रखा है.



Source link