इन 3 नए एक्सप्रेसवे से 9 जिलों के 651 गांवों के किसान होंगे मालामाल, 8,193 हेक्टेयर खरीदी जाएगी जमीन

इन 3 नए एक्सप्रेसवे से 9 जिलों के 651 गांवों के किसान होंगे मालामाल, 8,193 हेक्टेयर खरीदी जाएगी जमीन


Last Updated:

UP Expressway News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार मेरठ-हरिद्वार एक्सप्रेसवे, विंध्य एक्सप्रेसवे और विंध्य-पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का निर्माण कराने जा रही है, जिसके लिए 9 जिलों के 651 गांवों में जमीन अधिग्रहित की जाएगी. बताया जा रहा है कि इन तीनों प्रोजेक्ट को मिलाकर 8193 हेक्टेयर जमीन खरीदी जाएगी.

Zoom

उत्तर प्रदेश में बिछेगा एक्सप्रेसवे का नया जाल.

लखनऊः उत्तर प्रदेश में लगातार नए एक्सप्रेसवे और हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा है. इसी कड़ी में बेहतर सड़क कनेक्टिविटी के लिए योगी सरकार ने तीन नए एक्सप्रेसवे बनाने का फैसला किया है. इन तीन नए एक्सप्रेसवे का नाम मेरठ-हरिद्वार एक्सप्रेसवे, विंध्य एक्सप्रेसवे और विंध्य पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होगा. तीनों का अलाइनमेंट भी तय कर दिया गया है. इसके अलावा उन जिलों को भी चिह्नित कर लिया गया है, जहां जमीनें खरीदी जाएंगी. जिला प्रशासन बहुत जल्द ही तीनों एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए जमीन खरीद की प्रक्रिया शुरू करेगा. प्राप्त जानकारी के मुताबिक इन तीनों एक्सप्रेसवे के लिए 8193 हेक्टेयर जमीन की खरीद की जाएगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये तीनों एक्सप्रेसवे 651 गांवों से होकर गुजरेंगे.

मेरठ से हरिद्वार तक विस्तार
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गंगा एक्सप्रेसवे के पश्चिमी छोर का विस्तार हरिद्वार तक करना है. यह एक्सप्रेसवे यूपी के अमरोहा और बिजनौर होते हुए हरिद्वार जाएगा. इस एक्सप्रेसवे के लिए अमरोहा के 52 गांवों में 555.94 हेक्टेयर जमीन खरीद की जाएगी. वहीं बिजनौर के 108 गांवों में 1058.44 हेक्टेयर जमीन की खरीद एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए की जाएगी. वहीं इस एक्सप्रेसवे के लिए हरिद्वार के 24 गांवों से 406 एकड़ जमीन खरीदी जाएगी.

विंध्य एक्सप्रेसवे
प्रस्तावित एक्सप्रेसवे में सबसे ज्यादा जमीन विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए ली जाएगी. यह एक्सप्रेसवे प्रयागराज, भदोही, मीरजापुर और सोनभद्र से होकर गुजरेगा. इसके लिए कुल 4613.93 हेक्टेयर जमीन खरीदी जाएगी. यह एक्सप्रेसवे चार जिलों के 327 गांवों से होकर गुजरेगा. इनमें प्रयागराज के 71 गांवों से 862.76 हेक्टेयर, भदोही के 58 गांवों की 472.74 हेक्टेयर, मिर्जापुर के 89 गांवों की 1258.79 हेक्टेयर और सोनभद्र के 109 गांवों की 2019.64 हेक्टेयर जमीन खरीदी जाएगी.

विंध्य-पूर्वांचल एक्सप्रेसवे
इसके अलावा तीसरा एक्सप्रेसवे होगा, विंध्य-पूर्वांचल एक्सप्रेसवे. यह प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेसवे मिर्जापुर, चंदौली और गाजीपुर क्षेत्र को जोड़ेगा. इसके लिए 1558.93 हेक्टेयर जमीन खरीद की जानी है. यह एक्सप्रेसवे तीनों जिलों के 140 गांवों से होकर गुजरेगा. इसमें चंदौली के 52 गांवों की 663.72 हेक्टेयर, गाजीपुर के 52 गांवों की 576.91 हेक्टेयर और मिर्जापुर के 36 गांवों की 318.30 हेक्टेयर जमीन परियोजना के दायरे में आएगी.



Source link