Last Updated:
Money Plant Growing Tips : कुछ ही पौधे ऐसे हैं जिन्हें खुशहाली, सुख-समृद्धि के लिए लोग अपने घर में लगाते हैं. ऐसा ही एक पौधा है मनी प्लांट. मनी प्लांट को धन-सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. इससे सकारात्मक ऊर्जा मिलती है. इसे हमेशा घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए. सर्दियों में मनी प्लांट के पत्ते पीले पड़ जाते हैं. अगर आप चाहते हैं कि मनी प्लांट सर्दियों में भी हरा-भरा बना रहे तो किचन में मौजूद ये सफेद चीज गमले में डाल दीजिए. पौधे के ग्रोथ डलबल हो जाएगी. पौधा सर्दियों में हरा-भरा रहेगा. आइये जानते हैं कि सर्दियों में मनी प्लांट के पौधे की देखभाल कैसे करें…..
घर की सजावट और हरियाली के लिए मनी प्लांट सबसे अच्छा पौधा है. इससे वातावरण अधिक खुशनुमा रहता है. मनी प्लांट के पौधे को घर की खिड़की, बालकनी या अच्छी रोशनी वाली जगह पर लगाया जाता है. इस पौधे से जुड़ी कई मान्यताएं हैं. इसे हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है. मनी प्लांट से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है. घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है. कई बार मनी प्लांट का पौधा सूख जाता है, इसकी पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं. सर्दियों में मनी प्लांट के पौधे को देखभाल की बहुत ज्यादा जरूरत होती है.
मनी प्लांट बहुत आसानी से लगने वाला पौधा है. आप चाहें तो इसे नर्सरी से खरीद सकते हैं. गमले में लगा सकते हैं, पुरानी बॉटल में लगा सकते हैं, सिर्फ पानी में भी लगा सकते हैं, लेकिन यह भी सच है कि पौधा बहुत जल्दी खराब भी हो जाता है. जितना आसानी से यह पौधा लगता है, उतनी ही जल्दी खराब होता है. अगर इस पौधे को सही समय पर खाद नहीं दी जाएगी तो इसकी पत्तियां झड़ जाएंगी. जड़ें खराब हो जाएगी. पौधा खिला-खिला नहीं होगा. पत्तियां छोटी साइज की होंगी. पौधे की ग्रोथ रुक जाती है. पौधा बेजान सा लगेगा.
सबसे जरूरी बात यह है कि अगर मनी प्लांट के पौधे में पीली पत्तियां दिखें तो उन्हें हटा दें. हर 20 दिन के अंतराल में उपलों का पानी दें. पौधे को पानी दें जब मिट्टी की ऊपरी सतह सूख गई हो. ज्यादा पानी न दें. इससे पौधा खराब हो जाएगा. हर 3 माह के अंतराल में वर्मि कंपोस्ट या गोबर की सड़ी खाद दें. इससे पौधा हरा-भरा रहेगा. पौधे को ग्रोथ भी मिलेगी. न ही पौधे को अंधेरे में रखें और न ही धूप में. इसे डायरेक्टर धूप चाहिए.
Add News18 as
Preferred Source on Google
पौधे को ग्रोथ बढ़ानी है तो लिक्विड सीविड डालें. इसे आप ऑनलाइन मंगवा सकते हैं. इसके अलावा पौधे को ग्रोथ के लिए आप किचन में रखी चाय पत्ती का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. एक चम्मच चाय पत्ती को एक लीटर पानी में घोलकर 24 घंटे के लिए रख दें. फिर इस पानी को गमले में डालें. चाय पत्ती में नाइट्रोजन भरपूर होता है. पौधों की ग्रोथ, तने की मजबूती में नाइट्रोजन बहुत मदद करती है. पत्तियां भी हरी रहेंगी.
मनी प्लांट की ग्रोथ के लिए आप चावल के पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. यह एक बेहतरीन और प्राकृतिक उर्वरक है. इसमें नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटेशियम (NPK), विटामिन-बी, स्टार्च, अमीनो एसिड और मिनरल्स होते हैं. इससे मनी प्लांट की जड़ें मजबूत होंगी. नई कोंपलें आएंगी. पत्तियां बड़ी आएंगी. पत्तियों हरी होंगी और चमकदार बनेंगी. इससे स्प्रे बोतल में भरकर मनी प्लांट की पत्तियों पर भी छिड़काव कर सकते हैं. 10-15 दिन में चावल का पानी आप दे सकते हैं. आलू-प्याज के छिलकों का पानी भी आप मनी प्लांट में डाल सकते हैं.
इसके अलावा घर में मौजूद कच्चा दूध का भी आप मनी प्लांट में छिड़काव कर सकते हैं. दूध उबला हुआ नहीं होना चाहिए. दूध कच्चा होना चाहिए. अगर घर में एक प्लांट है तो 200 एमएल दूध को आधा लीटर पानी में मिलाएं. फिर इसे गमले में डालें. पत्तियों पर छिड़काव करें. कच्चे दूध में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन-बी होते हैं जो पौधे को पोषण देते हैं.