गोंडा की 11वीं की छात्रा बनी ‘डीएम’, एक ही दिन निपटा डाले कई केस, शेयर किया अपना सपना

गोंडा की 11वीं की छात्रा बनी ‘डीएम’, एक ही दिन निपटा डाले कई केस, शेयर किया अपना सपना


Last Updated:

One Day DM: गोण्डा की कर्नलगंज तहसील में आयोजित पिंक संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कक्षा 11वीं की छात्रा सृष्टि शुक्ला को एक दिन का डीएम बनाया गया. उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान कुल 112 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 10 का मौके पर निस्तारण किया गया. कार्यक्रम के अंत में पात्र लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास स्वीकृति पत्र, आयुष्मान कार्ड और पोषण पोटलियां वितरित की गईं.

Zoom

एक दिन की डीएम सृष्टि.

Gonda News: उत्तर प्रदेश के गोंडा प्रशासन की अनूठी पहले सामने आई है. शुक्रवार को कर्नलगंज तहसील में ‘पिंक संपूर्ण समाधान दिवस’ का भव्य आयोजन किया गया. इसमें ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत कक्षा 11वीं की छात्रा सृष्टि शुक्ला को एक दिन के लिए सांकेतिक डीएम बनाया गया. एक दिन की डीएम बनी छात्रा ने प्रशासनिक तेवर में खुद फरियादियों की समस्याएं सुनीं. जनसुनवाई में सक्रिय सहभागिता निभाई, जिसे देखकर वहां मौजूद अधिकारी भी दंग रह गए.

समाधान दिवस के दौरान जनता की भारी भीड़ उमड़ी. कुल 112 शिकायतें दर्ज की गईं. इस दौरान 10 शिकायतों का निस्तारण सृष्टि ने कर दिखाया. शेष बची 102 शिकायतों को निर्धारित समयसीमा के भीतर निपटाने के सख्त निर्देश दिए गए. जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं सुनीं. डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के समाधान के लिए विशेष टीमें गठित की जाएं और जरूरत पड़ने पर मौके पर जाकर स्थलीय जांच कराई जाए.

अवैध कब्जे और पैमाइश पर प्रशासन की कड़ी नजर

बैठक के दौरान भूमि विवादों पर कड़ा रुख अपनाते हुए डीएम ने निर्देश दिया कि अवैध अतिक्रमण, चकरोड, नाली, तालाब की जमीन की पैमाइश और अवैध कब्जों के मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीमें कार्रवाई करें. उन्होंने हिदायत दी कि हर मामले के निस्तारण की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बरती गई, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

कल्याणकारी योजनाओं का हुआ वितरण

जनसुनवाई के ठीक बाद शासन की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को लाभ वितरित किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र, क्षय रोगियों (टीबी मरीजों) के लिए पोषण पोटली, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और कृषि विभाग की ओर से बीज मिनी किट का वितरण किया गया. डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी अभिषेक झा और सांकेतिक डीएम सृष्टि शुक्ला ने खुद अपने हाथों से लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और सहायता सामग्री सौंपी. इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतलाल, एसडीएम कुमार सत्यम जीत, डीडीओ आदित्य तिवारी समेत विभिन्न विभागों के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.



Source link