जयपुर के प्रशांत शर्मा का कमाल, 5 रुपये में देते हैं 50 तरह की सब्जियों के पौधे, छोटी सी दुकान से शुरू स्टार्टअप

जयपुर के प्रशांत शर्मा का कमाल, 5 रुपये में देते हैं 50 तरह की सब्जियों के पौधे, छोटी सी दुकान से शुरू स्टार्टअप


Last Updated:

Prashant Sharma Gardening Startup: जयपुर के राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान परिषद से उन्होंने पौधों की उपज और गुणवत्ता की शिक्षा के लिए 1 साल का डिप्लोमा किया जिसके बाद उन्होंने अपने घर से पौधे उगाने की शुरुआत की धीरे-धीरे उन्हें अलग-अलग प्रकार के पौधों की नॉलेज मिली और उन्होंने आर्गेनिक रूप से अलग-अलग वैरायटी के पौधे उगाए जिनकी बाजारों में डिमांड रहती हैं.

ख़बरें फटाफट

जयपुर: जयपुर के युवाओं में स्टार्टअप की ख़ूब चर्चाएं होती हैं चाहे स्टार्टअप किसी प्रकार का हो लेकिन एक समय बाद वह सफल स्टार्टअप के रूप में फेमस हो जाता हैं. ऐसे ही जयपुर के प्रशांत शर्मा जिन्होंने छोटी सी एक दुकान से पौधों और गार्डेनिंग टिप्स की शुरुआत बास्केट गार्डेन के रूप में की और अब इनकी छोटी दुकान से शुरू हुआ उनका यह स्टार्टअप अपने खास आर्गेनिक पोधौं और गार्डेनिंग आइडियाज और मटेरियल के लिए मशहूर हैं. लोकल-18 ने प्रशांत शर्मा से उनके गार्डेनिंग स्टार्टअप को लेकर बात की तो वह बताते हैं कि 5 साल पहले उन्होंने जयपुर के अजमेरी गेट पर एक छोटी सी दुकान से बास्केट गार्डेन की शुरुआत की हालही इससे पहले वह खात बीज का काम करते हैं.

उन्होंने कुछ समय तक अलग-अलग बीजों से पौधे उड़ानें पर एक्सपेरिमेंट किया और कम बीज में उन्होंने सैकड़ों आर्गेनिक पोंधे तैयार किए और लगातार शहरों में लोग घरों की छत से लेकर किचन और बालकनी में गार्डेनिंग का चलन तेजी से बढ़ा हैं इसी आइडियाज के साथ उनके स्टार्टअप की शुरुआत हुई. प्रशांत शर्मा बताते हैं इस स्टार्टअप को शुरू करने के लिए उन्होंने जयपुर के राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान परिषद से एक साथ पौधों की उपज और गुणवत्ता की शिक्षा के लिए डिप्लोमा किया जिसके बाद उन्होंने अपने घर से पौधे उगाने की शुरुआत की धीरे-धीरे उन्हें अलग-अलग प्रकार के पौधों की नॉलेज मिली और उन्होंने आर्गेनिक रूप से अलग-अलग वैरायटी के पौधे उगाए जिनकी बाजारों में डिमांड रहती हैं.

5 से 10 रूपए में लोगों को देते हैं 50 वैरायटी के पौधे
लोकल-18 से बात करते हुए प्रशांत शर्मा बताते हैं की आज कल लोग अपने घरों की छत से लेकर आंगन में सब्जियां उगा रहें और घर पर ही उन्हें चाहे छोटे रूप में आर्गेनिक सब्जियां मिल रही, ऐसे ही लोगों के लिए उन्होंने अपनी नर्सरी में टमाटर, मिर्च, बैंगन जैसी अलग-अलग सब्जियों के सैकड़ों पौधे तैयार किए और लोगों के लिए इनकी कीमत सिर्फ 5 से 10 रूपए रखीं इतनी कम कीमत में लोगों को एक अच्छा पौंधा मिलता हैं तो लोगों का ध्यान हमारी तरफ आकर्षित हुआ और ऐसे ही धीरे-धीरे हमारे अलग-अलग वैरायटी के पौधों की डिमांड बढ़ने लगी, सोशल मीडिया पर हमारे इस कॉन्सेप्ट को लोगों ने खूब पसंद किया और आज लोग दूर-दूर से हमारे यहां फल-सब्जियों और फूल के पौधे खरीदने के लिए आते हैं. प्रशांत का कहना हैं की 5 से 10 रूपए की लागत से हमें ज्यादा बचत नहीं होती लेकिन लोगों में गार्डेनिंग का चलन बढ़े और उन्हें आर्गेनिक फूड मिले इसलिए उन्होंने इस कॉन्सेप्ट की शुरुआत की, आज वह खुद अपनी नर्सरी में 50 वैरायटी के पौधे उगाते हैं जो कुछ ही महिनों में सब्जियां देने लग जाते हैं.

बड़े बड़े रेस्तरां और कैफे में मिलते हैं गार्डेनिंग का ऑडर
लोकल-18 से बात करते हुए प्रशांत शर्मा बताते हैं भले ही वह एक छोटी दुकान में बैठकर पौधे बेचते हैं लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें घरों, हॉटलों और बड़े-बड़े रेस्तरां में गार्डेनिंग करने का काम मिलता हैं इसलिए अलावा वह गार्डेनिंग से जुड़ी तमाम चीजें रखते हैं जिनकी लोगों में ख़ूब डिमांड रहती हैं साथ ही लोग उनके पास अलग अलग पौधे की जानकारी लेने के लिए पहुंचते हैं कि पौधे में किस प्रकार का खाद उपयोग में लेना, अगर पौधे में परिवर्तन देखने को मिल रहा हैं तो किस दवाईयां का उपयोग करना हैं इस प्रकार उनके पास लोग पौधों की जानकारी लेने के लिए आते हैं. आपको बता दें प्रशांत शर्मा की दुकान जयपुर के अजमेरी गेट के नजदीक एक गली में स्थित हैं जहां लोग पौधे और गार्डेनिंग के समान खरीदने के लिए भीड़ लगाएं खड़े रहते हैं.



Source link