‘कच्चा बादाम’ पर हाई वोल्टेज ड्रामा, अंजलि अरोड़ा पर लगा पब्लिसिटी स्टंट का आरोप, लीगल एक्शन की तैयारी में आयोजक

‘कच्चा बादाम’ पर हाई वोल्टेज ड्रामा, अंजलि अरोड़ा पर लगा पब्लिसिटी स्टंट का आरोप, लीगल एक्शन की तैयारी में आयोजक


Last Updated:

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा हाल ही में कानपुर के एक इवेंट में बुरी तरह भड़क गईं. डीजे ने जैसे ही ‘कच्चा बादाम’ गाना बजाया तो उनका गुस्सा फूट पड़ा. इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इस ड्रामे के बाद अब इवेंट के ऑर्गेनाइजर ने अंजलि पर पब्लिसिटी स्टंट करने का आरोप लगाया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी भी दी है. आयोजक का दावा है कि अंजलि ने स्टेज पर सिर्फ हंगामा किया और महज 15 मिनट में इवेंट छोड़कर चली गईं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

कानपुर इवेंट में विवाद को लेकर बुरी फंसी अंजलि अरोड़ा. (फोटो साभार: Instagram@anjimaxuofficially)

नई दिल्ली. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा ‘कच्चा बादाम’ गाने के वायरल वीडियो से रातों-रात मशहूर हुई हैं. मगर इन दिनों वह किसी और ही वजह से सुर्खियों में हैं. हाल ही वह कानपुर में एक इवेंट में शामिल हुईं, जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में अंजलि ‘कच्चा बादाम’ गाना बजाने के लिए डीजे फटकारती दिख रही हैं. इस तीखे रवैये को लेकर अब इवेंट के आयोजक ने अपनी नाराजगी जताई है और इसे महज पब्लिसिटी स्टंट बताया है. साथ ही आयोजक ने कहा कि वह अंजलि अरोड़ा के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे.

न्यूज18 इंग्लिश के मुताबिक, आयोजक ने इस पूरे मामले पर सफाई देते हुए कहा कि उन्हें या उनकी टीम को जरा भी अंदाजा नहीं था कि ‘कच्चा बादाम’ गाना बजाने से अंजलि अरोड़ा इस कदर नाराज हो जाएंगी, क्योंकि यही वो गाना था जिसने उन्हें पहचान दिलाई थी. मीडिया से बातचीत के दौरान आयोजक ने अंजलि पर पब्लिसिटी स्टंट करने का सीधा आरोप लगाया.

अंजलि अरोड़ा ने स्टेज पर किया पब्लिसिटी स्टंट?

आयोजक ने कहा, ‘यह पूरी तरह से उनका रचा हुआ पब्लिसिटी स्टंट था. हर कलाकार को पता होता है कि स्टेज की एक गरिमा होती है. अगर कोई दिक्कत थी भी, तो बाद में मैनेजमेंट टीम के साथ बैठकर इसे सुलझाया जा सकता था. लेकिन ‘कच्चा बादाम’ गाना बजने पर अंजलि इस तरह भड़क क्यों गईं, इसका जवाब दिए बिना ही वो चली गईं.’

आयोजक ने लीगल एक्शन की दी चेतावनी

इसके साथ ही आयोजक ने अंजलि के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है. उन्होंने बताया कि इस इवेंट में लाखों रुपये लगाए गए थे और खास तौर पर अंजलि को परफॉर्मेंस के लिए बुलाया गया था. लेकिन अंजलि ने स्टेज पर जमकर ड्रामा किया और महज 15 मिनट के अंदर ही वहां से निकल गईं.

‘कच्चा बादाम’ गाने पर भड़कीं अंजलि अरोड़ा

मां सीता का रोल निभाने पर ट्रोल हुईं अंजिल अरोड़ा

अंजलि हाल ही में ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ में माता सीता के किरदार में नजर आई थीं. फिल्म का टीजर आने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था. हालांकि, इस ट्रोलिंग पर रिएक्ट करते हुए अंजलि ने कहा था कि उन्हें इन बातों का बिल्कुल बुरा नहीं लगता. अंजलि कहती हैं, ‘लोग मुझे ट्रोल कर रहे हैं कि मैं डांस करती थी, तो भला माता सीता का रोल कैसे कर सकती हूं? लेकिन डांस तो हर कोई करता है, कौन सा एक्टर डांस नहीं करता? डांस मेरा पैशन है और मुझे इस पर कोई शर्मिंदगी नहीं है. मुझे ट्रोलर्स की बातों का बुरा इसलिए नहीं लगता क्योंकि हम पब्लिक फिगर हैं और लोगों को हमें जज करने का पूरा हक है.’



Source link