LoC पर फायरिंग, आतंकवादियों के घुसपैठ की कोशिश नाकाम – india Pakistan border firing at lne of control loc Terrorists infiltration bid failed army


Last Updated:

India-Pakistan Firing News: LoC पर पाकिस्‍तान की ओर से अक्‍सर नापाक हरकत की जाती रही है. एक बार फिर से सीमा पार से भारत में आतंकवादियों की घुसपैठ कराने की कोशिश की गई, लेकिन सेना के सतर्क जवानों ने आतंकियों के मंसूबों को विफल कर दिया है.

Top Deals Inside

LoC पर फायरिंग, आतंकवादियों के घुसपैठ की कोशिश नाकामZoom

पाकिस्‍तान की तरफ से भारत के क्षेत्र में आतंकवादियों को धकेलने के प्रयास को सेना के सतर्क जवानों ने विफल कर दिया है. LoC पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया है. (फाइल फोटो)

India-Pakistan Firing News: पाकिस्‍तान की तरफ से भारत में अशांति फैलाने का हर संभव प्रयास किया जाता है. पड़ोसी देश के ऐसे ही नापाक इरादे को इंडियन आर्मी के सतर्क जवानों ने विफल कर दिया है. सीमा रेखा (LoC) के जरिये कुछ आतंकवादियों ने भारत में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे. सीमा की सुरक्षा में तैनात सेना के जवानों को LoC पर जब हलचल महसूस हुई तो वे सतर्क हो गए. इसके बाद आतंकवादियों की ओर से फायरिंग की गई तो आर्मी के जवानों ने भी उसका मुंहतोड़ जवाब दिया. इसके बाद आतंकवादी डर के भाग खड़े हुए. बॉर्डर इलाके को सेनिटाइज करने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया है.

जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन इलाके में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय सेना ने आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी. अधिकारियों के अनुसार, सतर्क जवानों ने आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को समय रहते विफल कर दिया. इस दौरान जवानों और आतंकवादियों के बीच कुछ देर तक गोलीबारी हुई. घटना के बाद इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया, जो अभी जारी है. केरन सेक्टर नियंत्रण रेखा के पास स्थित है और यहां से घुसपैठ की कोशिशों को रोकने के लिए सेना के जवान लगातार सतर्क रहते हैं. सेना की सतर्कता के कारण आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश सफल नहीं हो सकी.

500 आतंकवादी घुसपैठ के लिए तैयार

इससे पहले तकरीबन 500 आतंकवादियों के पाकिस्‍तान वाले हिस्‍से में मौजूद लॉन्‍चपैड पर घुसपैठ पर तैयार बैठे होने की खुफिया जानकारी मिली थी. भारतीय सुरक्षा बलों को मिली खुफिया जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की साजिश इन आतंकियों को सर्दी शुरू होने से पहले भारत में घुसाना है, ताकि आतंकियों को बर्फबारी के दौरान ज्यादा कठिनाइयां न हों और वे आसानी से अपने मंसूबों को अंजाम दे सकें. हालांकि, आतंकवादियों के लिए घुसपैठ करना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि भारतीय सुरक्षा बल सीमा पर कड़ी निगरानी रखे हुए हैं. भारतीय खुफिया एजेंसियों के अनुसार, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में करीब 500 आतंकवादी लॉन्चपैड्स पर घुसपैठ का इंतजार कर रहे हैं.

पाकिस्तान की साजिश

आतंकवादी आमतौर पर सर्दी शुरू होने से पहले घुसपैठ करने की कोशिश करते हैं, क्योंकि भारी बर्फबारी के बाद रास्ते बहुत मुश्किल हो जाते हैं. लॉन्चपैड्स पर बढ़ी गतिविधि से लगता है कि आतंकवादी समूह सर्दी से पहले एक बड़ा घुसपैठ अभियान चलाने की तैयारी कर रहे हैं. भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को जानकारी मिली है कि पाकिस्तानी सेना ने इन आतंकवादियों को ऊंचाई वाले इलाकों के लिए खास गियर दिए हैं, ताकि वे बर्फ में भी घुसपैठ कर सकें. इसका मकसद सर्दी के चरम समय में भी घुसपैठ सुनिश्चित करना है. एक अन्य अधिकारी ने कहा कि लॉन्चपैड्स पर बढ़ी हलचल एक धोखा भी हो सकती है.



Source link