Navratri Recipe: न लहसुन- न प्याज, फिर भी सब्जी से आएगा रेस्टॉरेंट वाला स्वाद, नोट करें ग्रेवी की रेसिपी

Navratri Recipe: न लहसुन- न प्याज, फिर भी सब्जी से आएगा रेस्टॉरेंट वाला स्वाद, नोट करें ग्रेवी की रेसिपी


Last Updated:

No Garlic Onion Gravy Recipe: नवरात्र के समय में कई लोग लहसुन-प्याज खाना छोड़ देते हैं. इससे खाना का स्वाद थोड़ा फीका लग सकता है, यदि आपको ग्रेवी बनाने की सही ट्रिक न पता हो. यहां आप ऐसे ही एक तरीके के बारे में जान सकते हैं, जिससे बिना लहसुन और प्याज भी सब्जी से रेस्टॉरेंट वाला टेस्ट आएगा.

ख़बरें फटाफट

Zoom

नवरात्रि के दौरान कई लोग व्रत रखते हैं और सात्विक भोजन करना पसंद करते हैं. ऐसे में स्वादिष्ट सब्जी बनाना आसान नहीं होता है. क्योंकि आमतौर पर ग्रेवी वाली सब्जियों की शुरुआत प्याज और लहसुन से होती है. बहुत से लोगों को लगता है कि इनके बिना सब्जी में न तो गाढ़ापन आएगा और न ही रेस्टॉरेंट जैसा स्वाद मिलेगा. लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. कुछ आसान सामग्री और सही मसालों की मदद से आप बिना प्याज और लहसुन के भी बेहद स्वादिष्ट, क्रीमी और खुशबूदार ग्रेवी तैयार कर सकते हैं.

यह ग्रेवी न सिर्फ नवरात्रि के लिए बढ़िया है, बल्कि सात्विक भोजन करने वालों, जैन खानपान अपनाने वालों और धार्मिक आयोजनों के लिए भी बेस्ट है. खास बात ये है कि इसे पहले से बनाकर फ्रिज में भी रखा जा सकता है, जिससे जरूरत पड़ने पर कुछ ही मिनटों में स्वादिष्ट सब्जी तैयार हो जाती है.

ग्रेवी बनाने के लिए सामग्री
4 बड़े टमाटर
10-12 काजू
2 बड़े चम्मच दही
1 बड़ा चम्मच फ्रेश क्रीम (वैकल्पिक)
1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
1 छोटा चम्मच जीरा
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
स्वादानुसार नमक
2 बड़े चम्मच घी या तेल

ग्रेवी बनाने की विधि

  • सबसे पहले टमाटर और काजू को 5 से 7 मिनट तक उबाल लें. ठंडा होने पर दोनों को मिक्सर में डालकर मुलायम पेस्ट तैयार कर लें. अब एक कड़ाही में घी या तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालकर तड़काएं. इसके बाद अदरक डालकर हल्का भून लें.
  • अब टमाटर-काजू का पेस्ट डालें और 5 से 7 मिनट तक पकाएं. जब मसाले से तेल अलग होने लगे, तब लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसके बाद दही डालें और लगातार चलाते हुए पकाएं ताकि दही फटे नहीं. आखिर में कसूरी मेथी और गरम मसाला डालकर 2 मिनट तक और पकाएं. आपकी स्वादिष्ट ग्रेवी तैयार है.
  • अगर आप ग्रेवी को और ज्यादा रिच बनाना चाहते हैं तो काजू के साथ खरबूजे के बीज या बादाम भी मिला सकते हैं. वहीं रेस्टॉरेंट जैसा स्वाद पाने के लिए आखिर में थोड़ी फ्रेश क्रीम और कसूरी मेथी जरूर डालें.

किन सब्जियों में कर सकते हैं इस्तेमाल?
इस ग्रेवी का उपयोग शाही पनीर, मटर पनीर, मलाई कोफ्ता, मिक्स वेज, नवरत्न कोरमा, मशरूम करी, आलू-टमाटर की सब्जी और सोया चाप करी जैसी कई डिश बनाने में किया जा सकता है.

ऐसे करें स्टोर
तैयार ग्रेवी को एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में 3 से 4 दिन तक सुरक्षित रखा जा सकता है. जरूरत पड़ने पर इसमें अपनी पसंद की सब्जी मिलाएं और झटपट नई डिश तैयार करें.



Source link