छत्तीसगढ़ के युवाओं को रायपुर में ही मिलेगा रोजगार, बनेगी इंडस्ट्रियल यूनिट; हो गया पूरा इंतजाम

छत्तीसगढ़ के युवाओं को रायपुर में ही मिलेगा रोजगार, बनेगी इंडस्ट्रियल यूनिट; हो गया पूरा इंतजाम


Last Updated:

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में नवा रायपुर में यश फैन्स की नई औद्योगिक इकाई का भूमिपूजन किया गया. 152.74 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित होने वाली इस इकाई में 3,500 लोगों को रोजगार मिलेगा. इससे प्रदेश के युवाओं को दूसरी जगह जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Zoom

छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं को देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में औद्योगिक इकाई का भूमिपूजन हुआ है. बताया जा रहा है कि ₹152.74 करोड़ के निवेश से प्रदेश की पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाई जाएगी. इसके कुल 3500 लोगों को रोजगार मिलेगा.

इससे प्रदेश में ही स्टील और एल्युमिनियम का वैल्यू एडिशन होगा. स्थानीय सहायक उद्योगों और उद्यमियों के लिए भी नए अवसर खुलेंगे. इससे हजारों परिवारों को आजीविका का मजबूत आधार मिलेगा. ‘मेड इन छत्तीसगढ़’ की पहचान के साथ यहां बने हुए उत्पाद पूरे छत्तीसगढ़ में पहुंचेंगे.

क्या बोले सीएम विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि इस परियोजना की सबसे अहम बात ये है कि बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा. हमारी सरकार चाहती है कि छत्तीसगढ़ में ऐसे उद्योग अधिक से अधिक स्थापित हों, जो प्रदेश के युवाओं और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराएं. जब युवाओं को अपने ही प्रदेश में कौशल और क्षमता के अनुरूप रोजगार मिलेगा, तो उनके परिवार आर्थिक रूप से सशक्त होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी.

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक विकास नीति को देश-विदेश के निवेशकों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है. प्रदेश को साढ़े आठ लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं. अब सरकार का विशेष जोर इन निवेश प्रस्तावों को तेजी से धरातल पर उतारने पर है. निवेशकों को परियोजनाओं की स्थापना से लेकर संचालन तक हर स्तर पर आवश्यक सहयोग दिया जा रहा है.



Source link