ऋषिकेश में शादी की शॉपिंग करनी है? इन 4 ज्वेलरी शॉप्स पर मिलेंगे पहाड़ी गहनों से लेकर लेटेस्ट डिजाइन्स

ऋषिकेश में शादी की शॉपिंग करनी है? इन 4 ज्वेलरी शॉप्स पर मिलेंगे पहाड़ी गहनों से लेकर लेटेस्ट डिजाइन्स


Last Updated:

Best Jewellery Shops in Rishikesh: शादी का सीजन हो या घर में कोई खास समारोह, कपड़ों के साथ खूबसूरत ज्वेलरी की खरीदारी भी जरूरी होती है. अगर आप ऋषिकेश में सोने, डायमंड और चांदी के गहने खरीदने की सोच रहे हैं, तो यहां के कुछ पुराने और मशहूर ज्वेलरी शोरूम आपके काम आ सकते हैं. हरिद्वार रोड के अलंकार ज्वेलर्स में पहाड़ी नथ, पोंजी और गलोबंद जैसे पारंपरिक गहनों के साथ शादी के लिए कई डिजाइन मिलते हैं. वहीं, त्रिवेणी घाट मार्केट में ट्रेंडी नेकलेस, पेंडेंट, चांदी के सिक्के और गिफ्टिंग के लिए खूबसूरत आर्टिकल्स के विकल्प भी मौजूद हैं. खास बात यह है कि यहां पारंपरिक गहनों से लेकर मॉडर्न डिजाइन और कस्टमाइज ज्वेलरी तक के ऑप्शन मिल सकते हैं. जानिए ऋषिकेश की ऐसी कौन सी ज्वेलरी दुकानों पर आपको अपनी पसंद के गहने मिल सकते हैं.

शादी की खरीदारी के दौरान कपडों के साथ ज्वेलरी भी एक अहम हिस्सा होती है. ऐसे में ऋषिकेश के हरिद्धार रोड पर स्थित अलंकार ज्वेलर्स स्थानीय लोगों और बाहर से खरीदारी के लिए आने वाले पर्यटकों के बीच काफी मशहूर है. ये दूकान आपको राम झूला की ओर जाते हुए मेन रोड पर ही दिख जाएगी यहां आपको सोने के साथ डायमंड और चांदी में भी ज्वेलरी का अच्छा कलेक्शन मिल जाएगा

इस दुकान की गिनती ऋषिकेश की प्रसिद्ध और पुरानी ज्वेलरी की दुकानों में होती है. यहां आपको पहाड़ी स्पेशल नथ, पोंजी और गलोबंद भी उपलब्ध हो जाएगा और वो भी काफी सारे डिजाइन ऑप्शन के साथ. यहां आपको शादी के अलावा सगाई, रिसेप्शन और अन्य पारिवारिक समारोहों के लिए भी हल्के गहने उपलब्ध हो जाएंगे.

ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट मार्केट पर स्थित गढ़वाल जैम्स एंड ज्वेलर्स यहां मिलने वाले ट्रंडी ज्वेलरी ऑप्शंस के लिए मशहूर है. यहां आपको गिफ्टिंग पर्पस के लिए कम से कम बजट में अच्छे और लेटेस्ट डिजाइन वाले आर्टिकल्स उपलब्ध हो जाएंगे.यहां ज्यादातर नेकलेस, हार, झुमके, अंगूठी और कंगन जैसे गहनों की मांग रहती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

यहां आपको लेटेस्ट हार्ट शेप पेंडेंट, कॉइन पेंडें, अल्फाबेट पेंडेंट और भी कई सारी ऐसी चीजें मिलती है जो गिफ्टिंग के लिए परफेक्ट है. यहीं नहीं यहां आपको लेटेस्ट डिजाइन वाले फ्लोरल गोल्ड नेकलेस, गोल्ड चोकर नेकलेस और लॉन्ग गोल्ड हार भी उपलब्ध हो जाएगा.

श्री राम ज्वैलर्स यहां मिलने वाले ट्रेंडी गोल्ड, डायमंड और सिल्वर आर्टिकल्स के लिए लोगो के बीच काफी मशहूर है. शादी का सीजन हो या तीज त्यौहार यहां हमेशा ही खरीदारी करने वालों की भीड़ रहती है. यहां आपको लेटेस्ट कलेक्शन के साथ पहाड़ी पारंपरिक ज्वैलरी भी उपलब्ध हो जाएगी.

ये दुकान ऋषिकेश के मेन त्रिवेणी घाट मार्केट पर स्थित है, जहां स्थानीय लोगों के साथ घूमने आने वालों की भी भीड़ रहती है. यहां आपको गिफ्टिंग के लिए भी काफी सुंदर आर्टिकल्स जैसे चांदी का सिक्का, भगवान की मूर्तियां, पेंडेंट और काफी चीज़ें उपलब्ध हो जाएंगी.

हनुमंत ज्वेलर्स की गिनती भी ऋषिकेश की पुरानी ज्वेलरी शॉप्स में की जाती है. ये दुकान ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट मार्केट में स्थित है. यहां आपको काफी अलग अलग डिजाइंस के ज्वैलरी आर्टिकल्स उपलब्ध हो जाएंगे. इसके साथ ही आप चाहें तो अपने हिसाब से यहां ज्वेलरी कस्टमाइज भी करवा सकते है.

यहां आपको गोल्ड ज्वेलरी के पारंपरिक डिजाडन के साथ लेटेस्ट ट्रेडिंग कलेक्शन भी उपलब्ध हो जाएगा. राजपूती हार पसंद करने से लेकर हल्के और मॉडर्न डिजाडन पसंद करने वालों तक सब के लिए यहां सब कुछ है. शादी के अलावा लोग यहां से डेली पहनने के लिए इयरिंग, रिंग, ब्रेसलेट और पेंडेंट इत्यादि खरीदना भी पसंद करते है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link