Government Scheme : बिना आधार भी उठा सकेंगे सरकारी योजनाओं का लाभ, इन डॉक्यूमेंट से कर सकते हैं सत्यापन

Government Scheme : बिना आधार भी उठा सकेंगे सरकारी योजनाओं का लाभ, इन डॉक्यूमेंट से कर सकते हैं सत्यापन


Last Updated:

Government Scheme : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने हाल में एक नोटिफिकेशन जारी कर साफ कहा है कि अगर किसी लाभार्थी के पास आधार नहीं है तो भी उसे सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से इनकार नहीं किया जा सकता है. मंत्रालय ने अपने नोटिफिकेशन में कहा है कि जिन मामलों में आधार नहीं है, वहां अन्य वैकल्पिक डॉक्यूमेंट का इस्तेमाल किया जा सकता है.

Zoom

आधार नहीं होने पर भी किसी लाभार्थी को योजना से वंचित नहीं किया जा सकता है.

नई दिल्ली. सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अभी ज्यादातर सत्यापन आधार के जरिये ही किया जाता है. लेकिन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने हाल में जारी नोटिफिकेशन में कहा है कि जिन लोगों के पास आधार नहीं है, उन्हें भी योजनाओं से वंचित नहीं किया जा सकता है. मंत्रालय ने बताया कि ऐसी स्थिति में किन दस्तावेजों का इस्तेमाल कर सत्यापन पूरा किया जा सकता है.

मंत्रालय ने अपने हालिया नोटिफिकेशन में कहा है कि वैसे तो योजनाओं के लाभार्थियों का सत्यापन आधार से ही किया जाना चाहिए लेकिन जिस मामले में आधार न हो उसमें वैकल्पिक दस्तावेजों का इस्तेमाल किया जा सकता है. साथ ही बायोमीट्रिक सफल नहीं होने पर भी लाभार्थियों को सहायता से वंचित न करने का निर्देश दिया गया है. मंत्रालय ने इसके लिए बाकायदा नियम बनाए हैं और कहा है कि योजना का मकसद उसके जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाना है.



Source link