100 एकड़ में बना है मिका सिंह का फार्महाउस, प्राइवेट म्यूजिक स्टूडियो से लेकर गुरुद्वारा तक, देसी चुल्हा पर बनता है खाना

100 एकड़ में बना है मिका सिंह का फार्महाउस, प्राइवेट म्यूजिक स्टूडियो से लेकर गुरुद्वारा तक, देसी चुल्हा पर बनता है खाना


Mika Singh Farmhouse: जब भी किसी सेलिब्रिटी के घर की बात होती है, तो आंखों के सामने आलीशान बंगले, ऊंची इमारतें और समुद्र के किनारे बने अपार्टमेंट की तस्वीर उभरती है. लेकिन मशहूर सिंगर मिका सिंह का दिल्ली के पास स्थित फार्महाउस इन सबसे काफी अलग है. करीब 100 एकड़ में फैली ये प्रॉपर्टी किसी छोटे गांव से कम नहीं लगती. यहां दूर-दूर तक सरसों के खेत, हरे-भरे पेड़, पशु-पक्षी और खुले आसमान के बीच सुकून भरा माहौल देखने को मिलता है.

हाल ही में फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ मिका सिंह के फार्महाउस पहुंचीं. उन्होंने अपने शो ‘फन विद फराह’ के लिए इस आलीशान प्रॉपर्टी का टूर किया. यहां प्राइवेट हेलिपैड से लेकर गुरुद्वारा, मंदिर, म्यूजिक स्टूडियो और पारंपरिक चूल्हे वाली रसोई तक मौजूद है. आइए देखते हैं मिका सिंह के इस खास फार्महाउस की झलक और जानते हैं इसकी दिलचस्प खूबियां. (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम @mikasingh, यूट्यूब @Farah Khan)
फिल्म के सेट से कम नहीं
फराह खान ने इस जगह को देखकर मजाक में कहा कि यहां तो पूरी फिल्म की शूटिंग की जा सकती है. मिका सिंह के फार्महाउस में मनोरंजन और खेती के साथ आध्यात्मिकता का भी खास स्थान है. यहां एक गुरुद्वारा है, जहां 24 घंटे पाठ और गुरबाणी का पाठ होता रहता है. इसके अलावा परिसर में एक मंदिर भी है.
प्राइवेट हेलिपैड और म्यूजिक स्टूडियो
इस फार्महाउस की सबसे खास जगहों में से एक है सरसों के खेत के पास बना प्राइवेट हेलिपैड. यहां मिका सिंह का अपना म्यूजिक स्टूडियो भी है. इसके अलावा एक ऐसा जगह भी है, जहां करीब 4,000 से 5,000 लोगों के लिए कार्यक्रम या कॉन्सर्ट आयोजित किया जा सकता है. मिका के फार्महाउस में मिनी ट्रेक्टर भी आपको देखने के लिए मिल जाएगा. क्योंकि यहां खेती भी होती है और यहीं से खाना बनाने के लिए अनाज और सब्जियां आती है.

देसी चूल्हे पर बनता है खाना
फार्महाउस में लकड़ी से जलने वाले पारंपरिक चूल्हों पर खाना बनाया जाता है. फराह और मिका ने खेत में उगी सब्जियों का इस्तेमाल करके खाना भी बनाया. फार्महाउस में गाय और भैंसें हैं, जिनसे दूध और घी मिलता है. यहां घोड़ों के साथ एक ऊंट भी है.

ऐसा है घर का इंटीरियर
फार्महाउस के अंदर बने घर में बड़ा लिविंग रूम है. यहां हल्के रंगों की दीवारें और करीने से रखे सोफा सेट नजर आते हैं. घर देखकर फराह खान ने मजाक में कहा कि यह किसी बैचलर का घर लगता है.



Source link