Last Updated:
Balod News: SDOP विनय कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यूपी के रहने वाले तीन लोग शहर में घूम-घूमकर तंत्र-मंत्र और साधना के नाम पर लोगों को डराकर वसूली की कोशिश कर रहे थे. वे लोगों के साथ दुर्व्यवहार भी कर रहे थे. पुलिस ने सूचना मिलते ही फौरन तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया. कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.
तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.
रिपोर्ट- विकास कुमार, बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद में भगवा वेश धारण कर लोगों से ठगी की जा रही थी. शहर में घूम रहे तीन व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है. तीनों पर लोगों को तंत्र-मंत्र और साधना का भय दिखाकर डराने, दुर्व्यवहार करने और वसूली की कोशिश करने का आरोप है. गिरफ्तार आरोपियों में पिता-पुत्र भी शामिल हैं. उत्तर प्रदेश से आए ये तीनों व्यक्ति पिछले तीन दिनों से बालोद शहर और आसपास के गांवों में घूम रहे थे. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के तीन व्यक्ति शहर और आसपास के गांवों में घूम रहे थे. आरोप है कि वे लोगों को तंत्र-मंत्र और साधना का भय दिखाकर डराने और वसूली का प्रयास कर रहे थे. लोगों के साथ दुर्व्यवहार किए जाने की जानकारी भी पुलिस को मिली थी. शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई की. दो व्यक्तियों को सदर रोड और एक को सिवनी क्षेत्र से पकड़ा गया.
गिरफ्तार आरोपियों में चित्रकूट जिले के विद्यासागर और उनका 18 वर्षीय पुत्र कृष्ण सागर है जबकि तीसरा व्यक्ति देवरिया जिले का रहने वाला अतुल पांडेय है. पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है. न्यायालय में पेश किए जाने के बाद तीनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
एसडीओपी विनय कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश के रहने वाले तीन लोग शहर में घूम-घूमकर तंत्र-मंत्र और साधना के नाम पर लोगों को डराकर वसूली का प्रयास कर रहे थे. पुलिस को जानकारी मिली थी कि वे लोगों के साथ दुर्व्यवहार भी कर रहे हैं. पुलिस ने फौरन इसका संज्ञान लिया और उनके खिलाफ कानूनन कार्रवाई की गई है. कोर्ट में पेश करने के बाद तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. एसडीओपी ने शहरवासियों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति तंत्र-मंत्र या साधना का भय दिखाकर डराने या वसूली करने का प्रयास करता है, तो तत्काल पुलिस को सूचना दें.