Last Updated:
मऊ में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के लिए उद्यान विभाग द्वारा किसानों को सब्सिडी देकर मधुमक्खी पालन के व्यवसाय को बढ़ावा दिया जा रहा है. लोकल 18 से बात करते हुए जिला उद्यान अधिकारी राम सिंह बताते हैं कि मधुमक्खी एक ऐसा व्यवसाय है जिसमें लागत एक बार लगती है बाकी उसकी ऑपरेटिंग की कोई लागत नहीं है केवल माइग्रेटिंग ट्रक का खर्चा होता है.जिससे एक बार लागत लगाकर कई सालों तक आसानी से कमाई कर सकते हैं.
मऊः यदि आप मधुमक्खी पालन करना चाहते हैं तो उद्यान विभाग द्वारा बेहतर सब्सिडी मिल रहा है. मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के लिए उद्यान विभाग द्वारा किसानों को सब्सिडी देकर मधुमक्खी पालन के व्यवसाय को बढ़ावा दिया जा रहा है. लोकल 18 से बात करते हुए जिला उद्यान अधिकारी राम सिंह बताते हैं कि मधुमक्खी एक ऐसा व्यवसाय है जिसमें लागत एक बार लगती है बाकी उसकी ऑपरेटिंग की कोई लागत नहीं है केवल माइग्रेटिंग ट्रक का खर्चा होता है.जिससे एक बार लागत लगाकर कई सालों तक आसानी से कमाई कर सकते हैं.
मधुमक्खी पालन में मधुमक्खी को कुछ देना नहीं होता है वह खेत के फसलों की फूलों का ही स्वाद लेकर अपना भोजन पूरा कर लेती हैं. यदि आप मधुमक्खी पालन करते हैं तो जिस खेत के फूलों का वह सेवन करती हैं उसे खेत में फसल का 20 से 25% प्रोडक्शन बढ़ जाता है. क्योंकि मधुमक्खियां के फूलों का सेवन करने से फसल में निषेचन फर्टिलाइजेशन क्रिया बढ़ जाती है जिससे बीज अच्छा बनता है.
मधुमक्खी पालन में लागत का 50% देगी सरकार सब्सिडी
यदि आप मधुमक्खी पालन करना चाहते हैं तो 50 बक्से पर 2 लाख 56 हजार रुपए की लागत आएंगी जिसका 50 % उद्यान विभाग द्वारा 1 लाख 28 हजार रुपए सब्सिडी के रूप में देगी. इस योजना का लाभ देने के लिए उद्यान विभाग द्वारा चयनित संस्थाओं के माध्यम से प्रक्रिया पूरी कर के किसानों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा. यदि इस योजना का लाभ लेना है तो आधार कार्ड, खेत की खतौनी, बैंक पासबुक, फोटो डॉक्यूमेंट के रूप में लगेंगे. इन डॉक्यूमेंट के साथ उद्यान विभाग के पोर्टल पर किसानों को पंजीकरण करना होगा यदि पंजीकरण कराते हैं तो उद्यान विभाग द्वारा जांच कर कर मधुमक्खी पालन पर सब्सिडी के रूप में दिया जाएगा. हालांकि यह पहले उन व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जाएगी जो मधुमक्खी पालन के लिए ट्रेनिंग किए हो, यदि ट्रेनिंग नहीं किया है तो उन्हें विभाग द्वारा ट्रेनिंग भी कराया जाएगा.
कम लागत में अधिक होगी कमाई
मधुमक्खी पालन एक ऐसा व्यवसाय है जिसमें एक बार लागत लगाने के बाद कई सालों तक आप आसानी से कमाई कर सकते हैं. हालांकि सिर्फ मधुमक्खी के बक्से वह अन्य चीजों में ही लागत आती है यदि एक बार मधुमक्खी पालन कर लेते हैं तो उनकी पैदावार बढ़ती जाती है और आपकी कमाई बढ़ती जाती है. मधुमक्खी पालन में कमाई अधिक होती है क्योंकि मधुमक्खी से निकलने वाले शहद की मांग हमेशा बनी रहती है. तो यदि चाहते हैं कम लागत में मधुमक्खी पालन करके बेहतर कमाई कर तो उद्यान विभाग द्वारा आपके लागत का 50% सब्सिडी देगा जिससे आप मधुमक्खी पालन कर सकते हैं और अपने व्यापार को बढ़ावा दे सकते हैं.