दरभंगा में 50 रुपये से शुरू है झालर लाइट्स, जेल बल्ब बना नया ट्रेंड, यहां मिलेगा होलसेल रेट

दरभंगा में 50 रुपये से शुरू है झालर लाइट्स, जेल बल्ब बना नया ट्रेंड, यहां मिलेगा होलसेल रेट


Last Updated:

Darbhanga Diwali Lights Shopping: दीपावली का समय आने वाला है. ऐसे में हर कोई अपने घर के अंदरूनी और बाहरी लुक को एक बेहतर और शानदार कलर और डिजाइन देना चाहता है. घर को सजाने के लिए बहुत सा सामान इस्तेमाल किया जाता है पर दीपावली एक ऐसा पर्व है, जिसमें आप देखेंगे कि हर घर के चारों तरफ जगमगाती लाइट्स लगायी जाती हैं. तो ऐसे में हम आपको बताने वाले हैं कि दरभंगा में बेस्ट रेट में कहां पर आपको लाइट्स मिलेंगी, जो आपके घर के आउटडोर को रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग कर देंगी.

हम बात कर रहे हैं दरभंगा के पूनम सिनेमा रोड की, जहां दर्जनों लाइट्स की दुकानें हैं. इस रोड पर आपको होलसेल रेट में लाइट्स मिल जाएंगी. दीपावली से पहले ही यहां ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी है. इसी कड़ी में हमने बात की राजेश इलेक्ट्रिक के ओनर राजेश कुमार से. उन्होंने बताया कि उनके यहां हर तरह की लाइट्स मौजूद हैं. झालर लाइट्स से लेकर नए डिजाइनर बल्ब तक सब कुछ होलसेल दाम पर मिल जाएगा है.

राजेश बताते हैं कि अगर आप 15 मीटर की लड़ी वाला बल्ब लेते हैं, तो उसका दाम आपको 50 रुपये लगेगा. 20 मीटर की झालर 60 रुपये में मिल रही है. वहीं 40 मीटर की झालर 100 रुपये में मिल जाएगी. उनके यहां मैक्सिमम 150 मीटर तक की लड़ी वाला बल्ब भी मिल रहा है.

इस साल की सबसे खास बात यह है कि आउटडोर डेकोरेशन के लिए जेल बल्ब नया ट्रेंड बनकर आया है और काफी डिमांड में है. इसकी खास बात यह है कि इसमें जेल के अंदर बल्ब लगा हुआ होता है. इसकी लाइट बहुत ही खूबसूरत और दूर से चमकती हुई दिखती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसलिए आउटडोर डेकोरेशन के लिए यह बल्ब इस साल सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है और इसकी खूब बिक्री हो रही है.राजेश ने बताया कि 75 मीटर का जेल बल्ब 400 रुपये में आ रहा है. यह थोड़ा महंगा जरूर है, लेकिन इसकी चमक और लुक के कारण लोग इसे हाथों-हाथ ले रहे हैं.

तो इस बार दिवाली पर लगाने के लिए लाइट खरीद रहे हैं तो इस बाजार का रुख कर सकते हैं. यहां आपको कम कीमत पर लेटेस्ट डिजाइन की लाइट्स मिल जाएंगी. अपनी पसंद और जेब के मुताबिक सेलेक्शन कर सकते हैं.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link