Last Updated:
Atar Singh Bhadana Murder Case: भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मामले के मुख्य आरोपी मुकेश फौजी उर्फ मुकेश पुत्र हरज्ञान को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस आरोपी को देर रात वैर थाने लेकर पहुंची, जहां एसपी राजेश मीणा ने उससे पूछताछ की. इस हत्याकांड में अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. पुलिस को उम्मीद है कि मुख्य आरोपी से पूछताछ में वारदात की वजह, हत्या की साजिश और अन्य आरोपियों की भूमिका से जुड़े अहम तथ्य सामने आ सकते हैं. वहीं, प्रशासन ने मुकेश फौजी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई के लिए नोटिस दिया था. कार्रवाई से पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. अब मामले की जांच में पुलिस की पूछताछ अहम मानी जा रही है.
पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
भरतपुर. पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मामले के मुख्य आरोपी मुकेश फौजी उर्फ मुकेश पुत्र हरज्ञान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को देर रात वैर पुलिस थाने लाया गया, जहां पुलिस अधिकारियों ने उससे पूछताछ की. एसपी राजेश मीणा ने भी देर रात तक थाने में मौजूद रहकर आरोपी से पूछताछ की. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हत्याकांड को किस तरह अंजाम दिया गया और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे.
इस मामले में अब तक कुल पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को जांच के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. पुलिस को उम्मीद है कि मुकेश फौजी से पूछताछ में हत्याकांड से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आ सकते हैं. वहीं, आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई को लेकर प्रशासन की ओर से नोटिस दिए जाने की बात भी सामने आई है. बताया जा रहा है कि प्रशासनिक कार्रवाई से पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
देर रात वैर थाने लाया गया मुख्य आरोपी
अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में मुख्य आरोपी मुकेश फौजी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है. आरोपी को देर रात वैर पुलिस थाने लाया गया. यहां एसपी राजेश मीणा ने भी देर रात तक उससे पूछताछ की. पुलिस इस बात की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है कि हत्या की वारदात में उसकी क्या भूमिका रही और घटना को अंजाम देने में किन लोगों ने सहयोग किया. जांच एजेंसियां मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है. पूछताछ में जाे भी सामने आएंगे उसके आधार पर पुलिस पर आगे की कार्रवाई करेगी.
हत्याकांड में अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार
पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या के मामले में पुलिस अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. मुख्य आरोपी मुकेश फौजी की गिरफ्तारी के बाद जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि वारदात के पीछे क्या वजह थी और घटना से पहले तथा बाद में आरोपियों के बीच किस तरह संपर्क हुआ. इसके साथ ही हत्याकांड में अन्य लोगों की संभावित भूमिका और वारदात से जुड़े मामलों की भी जांच की जा सकती है. हालांकि, पूछताछ के बाद ही मामले में आरोपी की भूमिका और अन्य जानकारियों को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी. आईजी प्रीति चंद्रा के मुताबिक एफआईआर में 65 लोगों को नामजद किया गया है और 70-80 अन्य लोगों की भी भूमिका सामने आई है, कुल 150 से 200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज है.
बुलडोजर कार्रवाई के लिए दिया गया था नोटिस
इस मामले में मुकेश फौजी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई को लेकर प्रशासन की ओर से नोटिस दिए जाने की जानकारी भी सामने आई है. बताया जा रहा है कि प्रशासन की प्रस्तावित कार्रवाई से पहले ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की पूछताछ और जांच पर नजर है. पुलिस का प्रयास है कि हत्याकांड से जुड़े सभी पहलुओं को सामने लाकर मामले की कड़ियां जोड़ी जाएं. पूछताछ में मिलने वाली जानकारी के आधार पर आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई की जाएगी.