‘ऐसे देशद्रोहियों को 24 घंटे में’, आमिर खान के भांजे इमरान पर भड़के गजेंद्र चौहान, की सरकार के एक्शन की तारीफ

‘ऐसे देशद्रोहियों को 24 घंटे में’, आमिर खान के भांजे इमरान पर भड़के गजेंद्र चौहान, की सरकार के एक्शन की तारीफ


Last Updated:

एक्टर इमरान खान अगस्त क्रांति मैदान में चुनाव आयुक्त के खिलाफ आंदोलन में शामिल हुए, जिस पर काफी विवाद हुआ. दरअसल, एक्टर के पास भारत की नागरिकता नहीं है, इसलिए प्रदर्शन में उनकी मौजूदगी को लगत बताया गया. एक्टर को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया, जिसका समर्थन अब एक्टर गजेंद्र चौहान ने किया है. उन्होंने इमरान खान पर भड़कते हुए जल्द भारत छोड़ने को कहा.

ख़बरें फटाफट

Zoom

इमरान खान की बढ़ी मुसीबत (फोटो साभार: Instagram@imrankhan)

नई दिल्ली: इमरान खान 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए एक प्रदर्शन में शामिल हुए थे. यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर था. इस दौरान पुलिस ने इमरान समेत कई लोगों को हिरासत में लिया था. पुलिस की कार्रवाई के बाद यह मामला चर्चा में आ गया. प्रदर्शन के बाद इमरान खान से जुड़ी नागरिकता और भारत में उनके रहने की स्थिति को लेकर भी सवाल उठे. उनको 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है. इस पर अभिनेता गजेंद्र चौहान ने अपना समर्थन जताया है.

गजेंद्र चौहान ने कहा कि ऐसे मामलों में कार्रवाई और सख्ती होनी चाहिए. सरकार को कड़ा कदम उठाते हुए इमरान को 24 घंटे के भीतर देश से बाहर जाने के लिए कहना चाहिए. सरकार को ऐसे लोगों की पहचान करने और उनके खिलाफ एक्शन लेने में तेजी दिखानी चाहिए. गजेंद्र चौहान ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए इमरान खान के मामले पर रिएक्शन दिया. उन्होंने कहा, ‘मुझे बेहद खुशी हो रही है कि देश में छिपे हुए जो देशद्रोही हैं, उन्हें यहां से जाने के लिए कहा गया है. इमरान खान ने भारत में रहकर नाम, पैसा और शोहरत कमाई. वह ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड के आधार पर यहां रह रहे थे, जबकि वह अमेरिका के नागरिक हैं.’

सरकार के एक्शन को सही ठहराया
गजेंद्र चौहान ने आगे कहा, ‘जांच में फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस ने पाया कि इमरान भारतीय नागरिक नहीं हैं. ऐसे में उनका आजाद मैदान में हुए प्रदर्शन में शामिल होना सही नहीं था. ये कानून का उल्लंघन है. ऐसे मामलों में सरकार को जल्द फैसला लेना चाहिए. सरकार ने बहुत अच्छी कार्रवाई की है कि इमरान खान को 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने के लिए कहा है. मैं कहता हूं कि इसमें भी सख्ती होनी चाहिए और 24 घंटे के अंदर देश छोड़ने के लिए कहा जाना चाहिए. ऐसे लोगों का एक मिनट भी यहां रहना खतरनाक है. सरकार को ऐसे लोगों को ढूंढने में तेजी लानी चाहिए.’

आमिर खान के भांजे हैं इमरान खान
गजेंद्र चौहान ने प्रदर्शन को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, ‘ऐसे प्रदर्शनों के जरिए सरकार के सामने लोगों की पहचान सामने आ रही है और आने वाले समय में भी ऐसे मामले सामने आ सकते हैं. ये देशद्रोहियों के खिलाफ सफाई अभियान जैसा है.’ इमरान खान अभिनेता आमिर खान के भांजे हैं. जानकारी के मुताबिक, इमरान अमेरिकी नागरिक हैं और उनके पास ओसीआई कार्ड है. बता दें कि ओसीआई कार्ड भारतीय नागरिकता नहीं देता, बल्कि इसके तहत पात्र विदेशी नागरिकों को भारत में रहने और कुछ अन्य सुविधाओं का लाभ मिलता है.



Source link