Saurabh Das Tihar Jail Life। CJP regime change controversy। तिहाड़ में सौरभ-रांका के साथ क्या हुआ? अब अभिजीत के अंदर जाने की बारी

Saurabh Das Tihar Jail Life। CJP regime change controversy। तिहाड़ में सौरभ-रांका के साथ क्या हुआ? अब अभिजीत के अंदर जाने की बारी


होमताजा खबरदेश

तिहाड़ में सौरभ-रांका के साथ क्या हुआ? अब अभिजीत के अंदर जाने की बारी

Last Updated:

सौरव दास और आशुतोष रांका तिहाड़ जेल में आम कैदियों की तरह जमीन पर सो रहे हैं और उन्हें कोई वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं मिल रहा है. प्रशांत भूषण और कॉकरोच पार्टी के नेताओं द्वारा खुलेआम रिजीम चेंज की बात करने और देश विरोधी गतिविधियों पर जनता का गुस्सा फूट पड़ा है, जिसके चलते प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी इन्हें तीखे सवालों का सामना करना पड़ा. वहीं, इनकी गिरफ्तारी पर एमनेस्टी इंटरनेशनल जैसी विदेशी संस्थाओं के दखल देने पर भी बड़ा विवाद खड़ा हो गया है.

Zoom

सरकार सख्‍त रुख अपना रही है

ये जो डेली सड़कों पर बवाल हो रहा है. हर दिन नए नए प्रोटेस्ट के ऐलान हो रहे हैं. कोई तिरंगा लहराने को कह रहा है. कोई कहीं पर भी धरने पर बैठ जा रहा है. ये सब कुछ सामान्य नहीं लग रहा है. भले ही ये लोग कह रहे हैं कि ये अपनी आवाज उठा रहे हैं. और कह रहे हैं कि लोकतंत्र में सबको प्रोटेस्ट करने का अधिकार है. ये बातें अपनी जगह पर हैं लेकिन इनके इरादे क्या हैं, इनका मकसद क्या है, ये सब सवालों के घेरे में है क्योंकि ये वही इकोसिस्टम है जो भारत को बांग्लादेश बनाने का खुल्ला ऐलान कर रहा है. ये वही इकोसिस्टम है जो नाम तो ज्ञानेश कुमार का ले रहा है, लेकिन निशाना पीएम नरेंद्र मोदी है. सच यही है कि ये नरेंद्र मोदी को किसी भी कीमत पर कुर्सी पर नहीं देखना चाहते. फिर चाहे इसके लिए इन्हें भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाना पड़े, चाहे खून खराबे तख्तापलट की बात करनी पड़े, चाहे सोरोस का नाम लेना पड़े. चाहे डीप स्टेट से जुड़े लोगों को एक्टिव करना पड़े. ये वो सब करते दिख रहे हैं.

खुल्‍लम-खुल्‍ला साजिश
आज हम इसी के बारे में आपको बताएंगे कि कैसे इनका मोदी विरोधी प्लान एक्सपोज होता जा रहा है. कोई रिजीम चेंज की बात कर रहा है, कोई बांग्लादेश मॉडल की बात कर रहा है और ऐसी बातें अब कोई छुपकर नहीं कर रहा है, खुल्लम खुल्ला बातें हो रही हैं. आज आपको बताएंगे कि इनका जो प्लान है उसमें कौन सी अमेरिकी साजिश का खुलासा हुआ. उधर तो ये लोग एक्सपोज हुए ही. इधर सुप्रीम कोर्ट में भी इनकी धज्जियां उड़ गई. ये लोग ये पूरा मामला सुप्रीम कोर्ट लेकर चले गए थे लेकिन इनका ये दांव इन्हीं को उल्टा पड़ गया. आज सुप्रीम कोर्ट में क्या क्या हुआ. कैसे राहुल गांधी को कोर्ट में झटका लगा. सरकार के माफी मांगने का सच क्या है.

अब अभिजीत दीपके का भी नंबर है?
सब बताउंगा. आपको ये भी बताउंगा कि उधर तिहाड़ में कॉकरोच वाले कैसे बुरे फंस गए हैं. सौरभ दास और आशुतोष रांका के साथ तिहाड़ में क्या क्या हो रहा है. और क्या अब दीपके के भी अंदर जाने की बारी है. ये सब भी आपको बताएंगे. मोदी विरोधी इकोसिस्टम को इस वक्त भयंकर आग लगी हुई है. ये लोग इतना हताश निराश हो चुके हैं कि अब कुछ भी करने के लिए तैयार है. किसी भी हद तक जाने को तैयार है. लेकिन इसी में ये कैसे हर जगह से एक्सपोज हो रहे हैं. जो नेहा बोरा, राहुल गांधी के साथ आजकल दिखती हैं. वो बांग्लादेश का नाम ले रही हैं. जो प्रशांत भूषण नेहा बोरा और दीपके के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते दिखते हैं, वो रिजीम चेंज की बात करते हैं. इनका मोदी विरोधी प्लान तो एक्सपोज हो रहा है. सुप्रीम कोर्ट में भी इनको लेने के देने पड़ गए. उधर कॉकरोच वाले जेल में है तो ये बात भी कही जा रही है कि क्या अब अभिजीत दीपके का भी नंबर है.

नेहा बोरा के कंधे पर राहुल गांधी हाथ
इसके बारे में आपको बताएंगे लेकिन पहले ये देखिए कि नेहा बोरा की जिस बात पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है. वो बयान क्या है. क्योंकि नेहा बोरा वो चेहरा है जो कॉकरोच और राहुल गांधी के पूरे तमाशे में सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है. नेहा बोरा के कंधे पर ही राहुल गांधी हाथ रखकर चल रहे थे. यही नेहा बोरा कॉकरोच वालों के साथ भी हर कदम पर दिखती हैं. यही नेहा बोरा बांग्लादेश मॉडल की बात कैसे कर रही हैं, किस तरह से नेहा बोरा कह रही है कि भारत में ये लोग जो कर रहे हैं, वो बांग्लादेश का ही रिपीट टेलीकास्ट है.



Source link