‘आज के नेता कुर्ता टाइट करके…’, दिव्या मित्तल की चुनाव में एंट्री से हलचल, क्या बोली मिर्जापुर की जनता?

‘आज के नेता कुर्ता टाइट करके…’, दिव्या मित्तल की चुनाव में एंट्री से हलचल, क्या बोली मिर्जापुर की जनता?


Last Updated:

Public Opinion Divya Mittal Electoral Decision: जब से मिर्जापुर जिले की पूर्व जिलाधिकारी आईएएस दिव्या मित्तल ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया है, राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. वहीं दिव्या मित्तल के चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद जनता के बीच में भी उत्साह देखा जा रहा है. आइए जानते हैं कि उनके इस फैसले को लेकर मिर्जापुर के लोगों का क्या कहना है.

Top Deals Inside

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले की पूर्व जिलाधिकारी आईएएस दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने के बाद ‘जननीति भारत’ नाम से नई पार्टी बनाने का ऐलान किया है. उनके ऐलान के बाद प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने खुद मिर्जापुर सदर से चुनाव लड़ने का भी ऐलान किया है.

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद जनता के बीच में भी उत्साह देखा जा रहा है. आम लोगों का कहना है कि लोकतंत्र में सभी का स्वागत है. प्रशासनिक सेवा छोड़कर अगर दिव्या मित्तल चुनाव लड़ रही हैं, तो उनका स्वागत है.

‘कुर्ता टाइट करके टहलते हैं नेता’
राजमणि दुबे ने बताया कि दिव्या मित्तल को यहां से चुनाव लड़ना चाहिए. उनके फैसले का हम लोग स्वागत करते हैं. यहां पर जितने नेता हैं, वह कुर्ता टाइट करके सिर्फ टहलते हैं. जनता की एक भी फरियाद नहीं सुनी जाती है. हमारी मांग है कि जनहित के लिए कोई नेता तैयार हो, जो जनता की बात को सुने. दिव्या मित्तल यहां पर जिलाधिकारी रह चुकी हैं. उनसे हम सभी को ढेर सारी उम्मीदें भी हैं.

लोकतंत्र में सभी को अधिकार
दीपक दुबे ने बताया कि सरकार की विफलताओं को देखते हुए उनके द्वारा पार्टी बनाई गई है. ऐसे में हम फैसले का स्वागत करते हैं. लोकतंत्र में सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार है. उनके द्वारा अगर चुनाव लड़ने की बात कही गई है तो यह कहीं ना कहीं लोकतंत्र के लिए जरूरी है. एक अधिकारी अगर नौकरी छोड़कर जनता की सेवा करना चाहता है, तो हम सभी लोग इस फैसले का दिल से स्वागत करते हैं.

लहुरिया दह गांव में पहुंचाया था पानी
सुरेश चंद्र तिवारी ने बताया कि डीएम रहते हुए यहां पर जिलाधिकारी ने लहुरिया दह गांव में पानी पहुंचाया था. उनके द्वारा ऐसे काम किए गए थे, जो आजादी के बाद नहीं संभव था. हम सभी लोग उनका स्वागत करते हैं. एक स्वच्छ राजनेता का हम लोगों के बीच में रहना ही लोकतंत्र के लिए बेहद ही खास है. हम लोग चाहते हैं कि वह चुनाव लड़े और जीत कर हम लोगों का प्रतिनिधित्व भी करें.

जनता की करें सेवा
चंद्रशेखर शुक्ला ने बताया कि दिव्या मित्तल बतौर डीएम यहां पर कार्यकाल बेहतरीन रहा था. उनके द्वारा कई ऐसे काम किए गए थे, जो कि कई सालों से रुके हुए थे. जिलाधिकारी रहते हुए उन्होंने न्याय के दरवाजे खोल रखे थे. अगर वह चुनाव में आ रही है तो हम लोग पूरा सहयोग करेंगे. हम लोग चाहते हैं कि वह चुनाव लड़े और चुनाव जीते और जैसे डीएम रहते हुए जनता की सेवा की थी, वैसे आगे भी हम लोगों की सेवा करें.



Source link