Delhi Rain IGI Airport Flight Divert: दिल्ली में आंधी-बारिश से IGI एयरपोर्ट पर आसमान में अटका ट्रैफिक, रनवे पर उतरने से पहले जयपुर मुड़े विमान

Delhi Rain IGI Airport Flight Divert: दिल्ली में आंधी-बारिश से IGI एयरपोर्ट पर आसमान में अटका ट्रैफिक, रनवे पर उतरने से पहले जयपुर मुड़े विमान


होमताजा खबरDelhi

IGI एयरपोर्ट पर आकाश में अटका ट्रैफिक,रनवे पर उतरने से पहले जयपुर मुड़े विमान

Last Updated:

Delhi Rain IGI Airport Flight Divert: दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदले मौसम के मिजाज और दिल्ली एयरपोर्ट पर भारी एयर ट्रैफिक कंजेशन ने हवाई सफर की रफ्तार थाम दी है. आसमान में बिगड़े हालात के चलते दिल्ली आने वाली चार उड़ानों को ऐन वक्त पर जयपुर डायवर्ट करना पड़ा. इनमें एअर इंडिया और स्टार एयर के विमानों के साथ-साथ एक इंटरनेशनल फ्लाइट भी शामिल है.

Zoom

दिल्ली में खराब मौसम की वजह से फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया. (फाइल फोटो)

Delhi Airport Flight Divert: दिल्ली-एनसीआर में खराब मौसम और दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रैफिक कंजेशन के चलते 15 अक्टूबर को हवाई यातायात प्रभावित हुआ है. कुल चार फ्लाइट्स को जयपुर डायवर्ट किया गया है. इनमें से एक फ्लाइट को दिल्ली एयरपोर्ट पर कंजेशन के कारण, जबकि तीन अन्य फ्लाइट्स को NCR में खराब मौसम की वजह से जयपुर भेजा गया.

जानकारी के मुताबिक, एअर इंडिया के AI 1886 को दिल्ली एयरपोर्ट पर कंजेशन के कारण डायवर्ट किया गया. वहीं, स्टार एयर फ्लाइट की उड़ान संख्या S5187, एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX 1060 और फ्लाइ प्रो एयरलाइंस की इंटरनेशनल फ्लाइट संख्या FP8652 को NCR में खराब मौसम के चलते जयपुर डायवर्ट किया गया.

मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए अलग-अलग एयरलाइंस कंपनियों ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है. एयर इंडिया ने कहा है कि दिल्ली से आने-जाने वाली उड़ानों के संचालन पर खराब मौसम का असर पड़ सकता है. वहीं, स्पाइसजेट ने भी दिल्ली में खराब मौसम के कारण उड़ानों के प्रस्थान, आगमन और उनसे जुड़ी आगे की उड़ानों के प्रभावित होने की आशंका जताई है.

अकासा एयर एयरलाइंस कंपनी ने भी यात्रियों से एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले अपनी फ्लाइट का ताजा स्टेटस जांचने की अपील की है, ताकि उन्हें किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी संबंधित एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट पर उड़ान की स्थिति की जानकारी लेकर ही घर से निकलें.



Source link