Last Updated:
Purnia Dandiya Garba Night: पूर्णिया में 18 अक्टूबर को आरएन साह चौक के समीप मारवाड़ी युवा मंच द्वारा डांडिया गरबा नाइट का आयोजन होगा. इसके लिए 500 रुपये की एंट्री फीस रखी गई है जिसमें कपल शामिल हो सकते हैं. उन्हें डांडिया स्टिक व खाने का कूपन मिलेगा. जानें डिटेल्स.
पूर्णिया: पूर्णिया वालों नवरात्रि में झूमने का मन है? तो इस नवरात्रि के पावन अवसर पर पूर्णिया शहर में डांडिया और गरबा नाइट का आयोजन होने जा रहा है. मारवाड़ी युवा मंच की ओर से 18 अक्टूबर को आरएन साह चौक के समीप भव्य डांडिया-गरबा नाइट आयोजित की जाएगी. इस आयोजन में शहरवासी डांडिया की धुन पर गरबा खेलकर नवरात्रि का जश्न मना सकेंगे. आयोजकों ने बतलाया कि कार्यक्रम में बड़े कलाकारों की प्रस्तुति भी होगी. इसे लेकर शहर में उत्साह का माहौल है. जानें इसमें कैसे एंट्री मिलेगी.
500 रुपये में कपल को मिलेगी एंट्री
डांडिया-गरबा नाइट में शामिल होने के लिए ₹500 का एंट्री कूपन लेना होगा. खास बात यह है कि एक कूपन से पति-पत्नी यानी एक कपल कार्यक्रम में शामिल हो सकेंगे. कूपन लेने के लिए आरएन साह चौक स्थित लेंसकार्ट के समीप मारवाड़ी युवा मंच डांडिया उत्सव कार्यालय बनाया गया है. इच्छुक लोग यहां पहुंचकर एंट्री कूपन ले सकते हैं.
एंट्री कूपन के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं
आयोजकों ने बतलाया कि ₹500 के कूपन के साथ कपल को दो डांडिया स्टिक दी जाएंगी. इसके अलावा खाने-पीने के लिए 100 रुपये तक का स्पेशल कूपन भी दिया जाएगा. डांडिया-गरबा नाइट का आयोजन 18 अक्टूबर को शाम 6 बजे से रात 10:30 बजे तक किया जाएगा. इस दौरान लोग संगीत और डांडिया-गरबा के साथ नवरात्रि का उत्सव मना सकेंगे.
इस नंबर पर कर सकते हैं संपर्क
आयोजक ने बतलाया कि जो लोग इस आयोजन में शामिल होना चाहते हैं या कार्यक्रम से जुड़ी अधिक जानकारी लेना चाहते हैं, वे 9852375168 पर संपर्क कर सकते हैं. मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष ऋषभ अग्रवाल, केशव गर्ग, अमन अग्रवाल समेत आयोजन से जुड़े सदस्यों ने शहरवासियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है. तो इस नवरात्रि आप भी इस डांडिया-गराब नाइट का आनंद उठाएं.