UP Chunav: कान पकड़कर उठक-बैठक करने वाले बीजेपी विधायक कौन? अखिलेश यादव ने क्यों शेयर किया उनका वीडियो


Last Updated:

UP Chunav: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी के एक नेता को मंच पर ही कान पकड़कर उठक बैठक करते हुए वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो की पड़ताल करने पर पता चला कि यह करीब साढ़े चार साल पुराना 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान का वीडियो है. उठक बैठक कर रहे शख्स सोनभद्र जिले की रॉबर्ट्सगंज विधानसभा सीट से लगातार दो बार के विधायक हैं.

Top Deals Inside

कान पकड़कर उठक-बैठक करने वाले बीजेपी विधायक कौन? अखिलेश ने शेयर किया वीडियोZoom

रॉबर्ट्सगंज के बीजेपी विधायक का साढ़े चार साल पुराना वीडियो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया शेयर.

लखनऊ: यूपी चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्ताधारी बीजेपी पर आक्रमण करने के लिए एक पुराना वीडियो अपने सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट किया है. इस वीडियो में बीजेपी के एक नेता मंच पर कान पकड़कर उठक-बैठक करते दिख रहे हैं. इस वीडियो शेयर करते हुए अखिलेश यादव ने लिखा- ‘उप्र की जनता भाजपाइयों से जो करवाने वाली है उसका रिहर्सल ये नेतागण कर रहे हैं. ‘भाजपाई’ उठा-बैठक का अभ्यास कर रहे हैं, क्योंकि अपने कुकर्मों की वजह से डर रहे हैं!’ सोशल मीडिया पर यह तस्वीर आने के बाद लोगों के मन में यही सवाल है कि कान पकड़कर उठक बैठक करने वाला बीजेपी नेता कौन हैं?

अखिलेश यादव की ओर से पोस्ट किया गया वीडियो कब का है?

अखिलेश यादव ने जो वीडियो पोस्ट किया है वह करीब साढ़े चार साल पुराना है. यह सच है कि कान पकड़कर मंच पर उठक-बैठक कर रहे शख्स बीजेपी के नेता भूपेश चौबे हैं. भूपेश चौबे सोनभद्र जिले की रॉबर्ट्सगंज विधानसभा सीट से लगातार दो बार के विधायक भी हैं. सपा अध्यक्ष की ओर से वायरल किया गया यह वीडियो 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले का है. उसी समय एक जनसभा के दौरान जनता की नाराजगी दूर करने के लिए भूपेश चौबे ने मंच से उठक बैठक की थी.

कौन हैं उठक बैठक करने वाले बीजेपी नेता?

अखिलेश यादव की ओर से वीडियो शेयर किए जाने के बाद बीजेपी विधायक भूपेश चौबे सुर्खियों में हैं. रॉबर्ट्सगंज विधानसभा सीट पर इनकी पहचान एक जमीनी नेता की है. उनके बारे में कहा जाता है कि सड़क, बिजली और ग्रामीण विकास के मुद्दों पर लोगों से वोट मांगे थे. योगी आदित्यनाथ की सरकार में इस क्षेत्र में काफी काम भी हुए हैं. 2022 के चुनाव में लेकिन क्षेत्र में बेरोजगारी, स्वास्थ्य सुविधाओं और दूसरे अधूरे कामों की वजह से जनता के बीच थोड़ी नाराजगी देखने को मिल रही थी. इसी वजह से एक जनसभा में भूपेश चौबे मंच पर ही कान पकड़कर उठक बैठक करने लगे थे, जिसके बाद उनके समर्थकों ने उन्हें शांत कराकर कुर्सी पर बिठाया था.

रॉबर्ट्सगंज के लोग बताते हैं कि विधायक भूपेश चौबे बिलकुल आम लोगों के बीच रहने वाले नेता हैं. उनतक क्षेत्र के किसी भी आम लोगों की पहुंच है. वह क्षेत्र में कई बार चाय दुकानों या अन्य जगहों पर बैठकर लोगों से बातें करते दिख जाते हैं. कान पकड़कर उठक बैठक वाली बात पर रॉबर्ट्सगंज के लोगों का कहना है कि यह उनका तरीका है. भूपेश चौबे जनता से कनेक्ट करने के लिए इस तरह के काम करते रहते हैं. वह अपने हर भाषण में जनता को भगवान बताते हैं. उनका तर्क है कि भगवान के सामने सिर झुकाना कोई गलत काम नहीं है. लोग बताते हैं कि इसी वजह से बीजेपी ने 2017 के बाद भूपेश चौबे को 2022 में भी उम्मीदवार बनाया और शानदार जीत दर्ज की थी.

उठक-बैठक वाले वीडियो पर घिरे अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने जब से विधायक भूपेश चौबे का वीडियो शेयर किया है तब से उनपर लोग कह रहे हैं कि पांच साल पुराना वीडियो इस समय पोस्ट करने का क्या ही मतलब है. मंच पर उठक बैठक करने की घटना के बाद भी वह दोबारा चुनाव जीत चुके हैं. वहीं जब भूपेश चौबे ने जब उठक बैठक की थी उसके बाद अखिलेश यादव 2022 में एक बार और चुनाव हार चुके हैं. ऐसे में अखिलेश यादव ने किसी नेता का पुराना वीडियो पोस्ट कर ठीक नहीं कर रहे हैं.



Source link