हिमाचल के कोटला में BSF से रिटायर फौजी ने पत्नी का किया कत्ल, सुबह-सुबह घूमा था दिमाग


Last Updated:

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बीएसएफ से रिटायर फौजी ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी की लोहे के औजार से वार कर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

हिमाचल में BSF से रिटायर फौजी ने पत्नी का किया कत्ल, सुबह-सुबह घूमा था दिमागZoom

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी में एक मां ने अपनी आठ साल की बेटी की हत्या कर दी.

धर्मशाला. हिमाचल प्रदेश में एक और मर्डर हुआ है. कांगड़ा में बीएसएफ से रिटायर फौजी ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. दोनों के बीच में लंबे समय से विवाद चल रहा था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, नूरपुर के कोटला के भाली गांव में 14 अक्तूबर को यह घटना पेश आई है. आरोप है कि कहासुनी के दौरान पति ने लोहे के औजार से पत्नी के सिर पर वार कर दिया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. जगदीश चंद और उषा देवी के बीच पिछले करीब 10 वर्षों से पारिवारिक विवाद चल रहा था.

बुधवार सुबह करीब छह बजे दोनों के बीच कहासुनी हो गई और तैश में आकर जगदीश चंद ने लोहे के औजार से उषा देवी के सिर पर वार कर दिया. घटना के बाद कोटला थाना पुलिस और नूरपुर की फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. महिला के भाई उत्तम चंद के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी जगदीश चंद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने बताया कि जांच जारी है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फॉरेंसिक टीम ने भी मौका से साक्ष्य जुटाए हैं.

तीन बच्चे हैं, दो साथ में नहीं रहते हैं

आरोपी जगदीश चंद के तीन बच्चे हैं. इसमें एक बेटी की शादी कर दी गई है. बताया जा रहा है कि पत्नी उषा देवी और और उसके पति जगदीश चंद में पिछले 10 साल विवाद चल रहा था. दोनों के बेटा दसवीं में पढ़ रहा है और परिवारिक की झगड़े के कारण बड़ी बहन के पास रह रहा है. साथ ही छोटी लड़की धर्मशाला में रहती है. महिला का मायका चंबा के सिहुंता में है.



Source link