‘इस्तीफा दो-इस्तीफा दो’, तेजस्वी यादव के राघोपुर पहुंचते ही बौखला उठी पब्लिक


Last Updated:

Vaishali News: वैशाली जिले के राघोपुर में नाव हादसे के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. 13 बच्चों की मौत के करीब 24 घंटे बाद अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे तेजस्वी यादव को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. हादसे से दुखी लोगों ने उनके सामने ही नारेबाजी शुरू कर दी. इस दौरान कुछ लोगों ने उनसे इस्तीफे की मांग भी की.

Top Deals Inside

'इस्तीफा दो-इस्तीफा दो', तेजस्वी यादव के राघोपुर पहुंचते ही बौखला उठी पब्लिकZoom

तेजस्वी यादव पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे. (फोटो साभारः @yadavtejashwi)

वैशालीः राघोपुर में नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत से पब्लिक में गुस्सा है. लोग प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगा रहे हैं. इसी बीच स्थानीय विधायक और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बीती रात रामपुर श्यामचंद गांव पहुंचे. जहां उन्हें लोगों का विरोध झेलना पड़ा. लोगों ने जमकर इस्तीफा दो-इस्तीफा दो के नारे लगाए. लोगों का कहना था कि जब उनके विधानसभा क्षेत्र में इतना बड़ा हादसा हुआ, तो उन्हें पीड़ित परिवारों के बीच पहले पहुंचना चाहिए था. मालूम हो कि तेजस्वी यादव से पहले सांसद चिराग पासवान पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे.

तेजस्वी यादव के सामने लगे नारे
राघोपुर में मंगलवार को हुए नाव हादसे ने कई परिवारों को उजाड़ दिया. इस हादसे में 13 बच्चों की मौत हो गई. घटना के बाद बुधवार को तेजस्वी यादव पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे. लेकिन उनके पहुंचते ही वहां मौजूद कुछ लोग नाराज हो गए. लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी और उनसे इस्तीफा देने की मांग की.

‘काम नहीं हो रहा तो इस्तीफा दे दीजिए’
गुस्साए लोगों का कहना था कि राघोपुर तेजस्वी यादव का विधानसभा क्षेत्र है. यहां इतना बड़ा हादसा हो गया, लेकिन वह करीब 24 घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंचे. लोगों ने सवाल उठाया कि अगर क्षेत्र में काम नहीं हो रहा है, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए. इस दौरान मौके पर काफी गहमागहमी देखने को मिली.

13 बच्चों की मौत से छाया मातम
राघोपुर के रामपुर श्यामचंद गांव में मंगलवार को नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत हो गई थी. बच्चे गंगा नदी के ढाब के दूसरे किनारे पर श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे. नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे. इसी दौरान नाव पलट गई और कई बच्चे पानी में डूब गए. हादसे के बाद से गांव में मातम पसरा है. पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है. तेजस्वी यादव जब पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे, तो उन्हें लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा.



Source link