सरेंडर करेगी श्रद्धा दुबे, शिवा की मौत को बताया सुसाइड, कहा- मैं फिजिकली बहुत…


Last Updated:

Shraddha Dubey Influencer: सोशल मीडिया इंफ्ल्यूएंसर और मॉडल श्रद्धा दुबे ने एक और वीडियो शेयर कर सरेंडर करने की इच्छा जताई है. श्रद्धा दुबे ने कहा कि शिवा की खुदकुशी के बाद वह इस हालत में नहीं थी कि वह किसी को फेस कर सके. श्रद्धा ने साफ कहा है कि वह प्रशासन के सामने सरेंडर करना चाहती है.

Top Deals Inside

सरेंडर करेगी श्रद्धा दुबे, शिवा की मौत को बताया सुसाइड, कहा- फिजिकली बहुत...Zoom

सरेंडर करना चाहती है श्रद्धा दुबे.

लखनऊः रेस्टोरेंट कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही इनामी श्रद्धा दुबे ने एक और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. शेयर किए गए वीडियो में श्रद्धा दुबे ने कहा, ‘मैं श्रद्धा दुबे, कहीं भागी नहीं हूं. मैं खुद सारी बातें आकर बताना चाहती हूं. कोई मर्डर नहीं था. वो एक सुसाइड था और ये सब जानते हैं. ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी आ जाएगा और मैं खुद प्रशासन से मिलकर सरेंडर करना चाहती हूं. मैं खुद सरेंडर करना चाह रही हूं तो ये मैं भागी नहीं हूं. मेरी हालत ऐसी नहीं थी कि मैं किसी को फेस कर सकूं. मैं खुद ज्यादा फिजिकली डिस्टर्ब थी. मेरी तबीयत बिल्कुल ठीक नहीं थी कुछ दिनों से. क्योंकि किसी के घर से कोई कूदकर सुसाइड कर लेगा तो किसी की क्या हालत होगी, ये आप समझ सकते हैं.’

‘मेरा नाम मत उछालिए’
इससे पहले श्रद्धा दुबे ने एक और वीडियो शेयर कर कहा था, “मेरा आप सभी से बहुत बहुत रिक्वेस्ट है मीडिया वालों से कि प्लीज मेरे नाम को ऐसे मत उछालिए. आप हर किसी के साथ मेरा नाम मत जोड़िए. आप लोगों ने कई नेताओं, कई अधिकारियों के साथ मेरा बेवजह का नाम जोड़ा है. क्योंकि हां अगर वो मेरे इंस्टाग्राम पे मेरे से कोई ऐड है तो आप मेरे बारे में ऐसी अफवाह मत फैलाइए. मेरा किसी से कोई कनेक्शन नहीं है. मैं किसी को नहीं जानती हूँ, ठीक है.’

‘अफवाह मत फैलाइए, मैं कहीं गायब नहीं हूं’
इसके आगे श्रद्धा ने वीडियो में कहा, ‘मीडिया वालों से मेरा बहुत बहुत रिक्वेस्ट है कि प्लीज मेरे बारे में अफवाह मत फैलाइए. मैं कहीं गायब हूं, मैं पुलिस में आकर बयान देना चाहती हूं. मैं उन्हें सब कुछ सच-सच, जो कुछ भी है, मैं उन्हें सब कुछ सच-सच बताना चाहती हूं, तो प्लीज आप लोगों से मेरी यही रिक्वेस्ट है कि कुछ भी किसी लड़की के बारे में बोलने से पहले सौ बार सोचिए कि मेरा क्या गुनाह है, मैंने कुछ नहीं किया है. जो कुछ भी सच है शिवा शर्मा कांड से रिलेटेड कि उसकी कोई हत्या नहीं हुई थी, वो एक सुसाइड था.’

‘मैं ठीक कंडीशन में नहीं हूं.’
इसके अलावा श्रद्धा ने कहा, ‘वो मैं आप लोगों से बताने वाली थी. लेकिन मेरी कंडीशन देखिए कि मैं किस कंडीशन में हूँ मैं ठीक नहीं हूँ. मैं बिलकुल भी इस समय फिजिकली ठीक नहीं हूं. मेरा रिक्वेस्ट है, मेरा आप लोगों से निवेदन है कि किसी भी बड़े अधिकारी या नेताओं के साथ मेरा नाम मत जोड़िए, जिसमें मेरी कोई involvement नहीं है.”



Source link