आरा में क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष का मर्डर, बदमाशों ने कई राउंड की फायरिंग, मॉर्निंग वॉक पर निकल रहे थे रामकुमार सिंह


Last Updated:

Ara News: बिहार के आरा से बड़ी खबर सामने आई. जहां अपराधियों ने क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष रामकुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी. बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की है. बताया जा रहा है कि मृतक रामकुमार कस्टम विभाग के रिटायर्ड अधिकारी थे. वारदात नवादा थाना क्षेत्र में जैन कॉलेज के पास हुई. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया.

Top Deals Inside

आरा में क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष का मर्डर, बदमाशों ने कई राउंड की फायरिंगZoom

आरा में क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष रामकुमार सिंह का मर्डर.

आराः भोजपुर जिले में सुबह सवेरे बड़ी वारदात हो गई. जहां की हथियारबंद अपराधियों ने रिटायर्ड कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष रामकुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी. वह मॉर्निंग वॉक के लिए निकल रहे थे कि तभी बदमाशों ने उन पर कई राउंड फायरिंग कर दी. उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मामला आरा शहर के व्यस्ततम इलाके नवादा थाना का है.

नवादा थाना इलाके के जैन कॉलेज गेट के पास रिटायर्ड कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं. बताया जा रहा है कि उन पर छह से सात गोलियां चलाई गईं. जिससे उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई. हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे. तीनों अपराधी हेलमेट पहने हुए थे. जैसे रामकुमार सिंह ने अपना शटर का ताला खोला मॉर्निंग वॉक के लिए निकल रहे थे, तभी अपराधियों ने उनके ऊपर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं.

क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष थे रामकुमार सिंह
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना नवादा थाना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. घटना से नाराज लोगों में काफी आक्रोश का माहौल है. लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. बताया जा रहा है कि मृतक रामकुमार सिंह रिटायरमेंट के बाद सामाजिक कामों में एक्टिव थे. क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे थे. सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर के हिस्सा लेते थे. घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश का माहौल है. स्थानीय पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. घटना के मूल कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस जांच में जुटी हुई है.



Source link