एक साथ 9 सिस्‍टम एक्टिव, जम्‍मू-कश्‍मीर से दिल्‍ली तक बारिश, UP-बिहार भी नहीं बचेंगे – imd weather today 15 October 2026 9 weather system active

एक साथ 9 सिस्‍टम एक्टिव, जम्‍मू-कश्‍मीर से दिल्‍ली तक बारिश, UP-बिहार भी नहीं बचेंगे – imd weather today 15 October 2026 9 weather system active


Aaj Ka Mausam: मौसम के तेवर इन दिनों तीखे हैं. कभी तेज हवा के साथ बारिश तो कभी तेज धूप की वजह से इस बात का अनुमान लगाना मुश्किल हो रहा है कि ठंड के मौसम ने दस्‍तक दे दी है या फिर अभी इसमें और देरी है. मौसम विभाग (IMD) की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान में जम्‍मू-कश्‍मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्‍ली-एनसीआर, उत्‍तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा के साथ ही पूर्वोत्‍तर के राज्‍यों में बारिश होने की संभावना जताई गई है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है. IMD के अनुसार, भारतीय उपमहाद्वीप में एक साथ 9 वेदर सिस्‍टम एक्टिव है. इसकी वजह से उत्‍तर से लेकर पूरब तक और दक्षिण से लेकर मध्‍य भारत तक में बारिश होने की संभावना है. वहीं, पश्चिम भारत के महाराष्‍ट्र में तापमान बढ़ने से अलग ही मौसमी माहौल बना हुआ है.

IMD के अनुसार, देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश, गरज-चमक, आंधी और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है. मौसम संबंधी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत, पूर्वी भारत और दक्षिणी प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने तथा ओलावृष्टि होने की आशंका है. वहीं, दक्षिण भारत के कई राज्यों में 15 से 20 अक्टूबर के बीच व्यापक बारिश का पूर्वानुमान है. केरल और तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

वेस्‍टर्न डिस्‍टर्बेंस का असर

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू क्षेत्र के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है. इसके साथ एक ट्रफ भी बना हुआ है. इसके अलावा उत्तरी हरियाणा, दक्षिणी राजस्थान, उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार, दक्षिण-पूर्वी बांग्लादेश तथा असम के मध्य भागों में चक्रवाती परिसंचरण मौजूद हैं. दक्षिण भारत में कोमोरिन क्षेत्र और केरल के मध्य भागों के ऊपर भी चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है. कोमोरिन क्षेत्र से बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से तक फैला ट्रफ भी बारिश की गतिविधियों को प्रभावित कर सकता है.

राज्‍यवार मौसम पूर्वानुमान -:

दिल्‍ली-NCR में 15 अक्‍टूबर को बदलेगा मौसम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में मौसम बदलने के आसार हैं. 15 अक्टूबर 2026 को गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. दिल्‍ली-एनसीआर में 15 अक्टूबर को काफी व्यापक से व्यापक बारिश हो सकती है, जबकि 16 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं.

हरियाणा में 15 अक्‍टूबर को बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के साथ ही हरियाणा और चंडीगढ़ में 15 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है. इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. झोंकों के दौरान इसकी गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक होने की आशंका है. इन क्षेत्रों में 15 अक्टूबर को काफी व्यापक से व्यापक बारिश हो सकती है, जबकि 16 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. 16 अक्टूबर को भी हरियाणा और चंडीगढ़ में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंके 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं.

पंजाब में 15 अक्‍टूबर को गरज-चमक और तेज हवा के साथ बारिश
पंजाब में 15 अक्टूबर को बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का पूर्वानुमान है. इस दौरान कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है. राज्य में 16 अक्टूबर को छिटपुट बारिश की संभावना बनी हुई है. उत्‍तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव आने का अलर्ट जारी किया गया है.

उत्‍तर प्रदेश में भी 15 अक्‍टूबर को तेज हवा के साथ बारिश
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने उत्‍तर प्रदेश में मौसम का मिजाज खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है. IMD के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 15 अक्टूबर को तेज हवाओं के साथ मौसम खराब हो सकता है, जबकि 15 के साथ ही 16 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं. पूर्वी उत्‍तर प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बिगड़े रहने का पूर्वानुमान है.



Source link