Last Updated:
बता दें कि यह वायरल ट्रक उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जाएगा. रास्ते में कई दिक्कतों को पार करते हुए यह ट्रक सासाराम तक पहुंचा है. इस ट्रक को रास्ता देने के लिए सासाराम के ताराचंद के पास स्थित एक फुट ओवर ब्रिज को भी हटाना पड़ा तब जाकर यह वायरल ट्रक सासाराम पहुंचा है.
सासाराम: उड़ीसा से चला हुआ एक ट्रक इतना वायरल हो गया कि लोग उस ट्रक का अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. इससे जिन इलाकों से यह ट्रक गुजरने वाला होता है वहां लोग पहले से ही इसे देखने पहुंच जाते हैं. उड़ीसा से चला यह वायरल ट्रक सासाराम पहुंच गया है. सासाराम पहुंचते ही इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. बता दें कि काफी देर शाम यह ट्रक सासाराम पहुंचा. इस ट्रक में सैकड़ों पहिए लगे हुए हैं. जब यह ट्रक सासाराम पहुंचा तब तक काफी अंधेरा हो चुका था. इसके बावजूद भी काफी लोग इसे देखने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर पहुंच गए.
बता दें कि यह वायरल ट्रक उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जाएगा. रास्ते में कई दिक्कतों को पार करते हुए यह ट्रक सासाराम तक पहुंचा है. इस ट्रक को रास्ता देने के लिए सासाराम के ताराचंद के पास स्थित एक फुट ओवर ब्रिज को भी हटाना पड़ा तब जाकर यह वायरल ट्रक सासाराम पहुंचा है. अब यह ट्रक धीरे-धीरे कैमूर जिला के मोहनिया की तरफ बढ़ते हुए वाराणसी की ओर निकल जाएगा.
ओडिशा से चले इस भारी-भरकम विशाल वायरल ट्रक को लोग बाहुबली ट्रक भी कहते हैं. यह बिहार के सासाराम और रोहतास क्षेत्र में पहुंचा है. इस बड़े साइज वाले ट्रक को पास से देखने वाले लोग सोशल मीडिया में अपने वीडियो और पोस्ट के जरिए बता रहे हैं कि इसमें 308 टायर लगे हुए हैं. इस ट्रक की लंबाई भी यह करीब 100 फीट से अधिक है.
इस ट्रक पर बेल्जियम से आया हुआ लगभग 200 टन वजनी एक विशाल शुगर मिल वेसल लदा हुआ है. यह उपकरण एथनॉल और चीनी मिल में इस्तेमाल होता है. इतना भारी सामान लादकर यह ट्रक ओडिशा से चलकर झारखंड होते हुए बिहार औरंगाबाद, गया, सासाराम से होते हुए अब आगे उत्तर प्रदेश गोरखपुर की तरफ जा रहा है.
सोशल मीडिया के दौर में यह ट्रक भी वायरल हो गया. जहां-जहां से यह गुजर रहा है वहां के लोग इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. इस ट्रक में बड़े ताकतवर इंजन लगे हैं.